फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh got a rail budget of 13,607 crores, allocation of 8874.70 crores to West Central Railw

MP News: मध्य प्रदेश को 13,607 करोड़ का रेल बजट मिला, पश्चिम मध्य रेल को 8874.70 करोड़ का आवंटन

Fri, 03 Feb 2023 09:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Feb 2023 09:32 PM IST
सार

श्चिम मध्य रेल को बजट 2023-24 में नेट प्लान आउटले कुल रुपये 8,874.70 करोड़ का है। जबकि पिछले वर्ष 2022-23 में नेट प्लान आउटले कुल रुपये 4,228 करोड़ था। इस प्रकार इस वर्ष रुपये 4646.70 करोड़ से अधिक का रेल बजट प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh got a rail budget of 13,607 crores, allocation of 8874.70 crores to West Central Railw
भोपाल रेल मंडल कार्यालय में अधिकारी केंद्रीय मंत्री को सुनते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्य को रेल बजट 2023-24 में 13607 करोड़ आवंटन के बारे में जानकारी दी, जो कि वर्ष 2009 से 2014 के औसत आवंटन 632 करोड़ से 21.5 गुना अधिक है। इस बजट आवंटन से मध्य प्रदेश राज्य में रेल की विभिन्न परियोजनाओं एवं अधोसंरचनात्मक कार्यों के साथ-साथ रेलवे के आधुनिकीकरण को गति मिलेगी।
विज्ञापन


केन्द्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेल मंत्रालय से रेल बजट 2023-24 को लेकर वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जोनल रेलवे को स्टेट वाइज आवंटन खर्च एवं प्राप्तियों का विवरण प्रदान किया।  बजट 2023-24 के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल की विभिन्न परियोजनाओं एवं अन्य खर्चे हेतु बजट का आवंटन निम्न प्रकार से किया गया है।  
विज्ञापन

पश्चिम मध्य रेल को बजट 2023-24 में नेट प्लान आउटले कुल रुपये 8,874.70 करोड़ का है। जबकि पिछले वर्ष 2022-23 में नेट प्लान आउटले कुल रुपये 4,228 करोड़ था। इस प्रकार इस वर्ष रुपये 4646.70 करोड़ से अधिक का रेल बजट प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मदों में आवंटन हुआ 
  1. नई लाइनों का निर्माण - रुपये 2014 करोड़।
  2.  दोहरीकरण/तिहरीकरण -  रुपये 1521.30 करोड़।
  3.  ट्रैफिक फेसीलिटिस - रुपये 114.71 करोड़।
  4.  रोड सेफ्टी वर्क (लेवल क्राॅसिंग) - रुपये 18.74 करोड़।
  5.  रोड सेफ्टी वर्क (आरयूबी/आरओबी) - रुपये 574.03 करोड़।
  6.  ट्रैक रिन्यूवल - रुपये 1090 करोड़।
  7.  ब्रिज वर्क/टनल वर्क - रुपये 100 करोड़।
  8.  सिगनल एंड टेलीकम्युनिकेशन - रुपये 207.10 करोड़।
  9.  इलेक्ट्रिकल वर्क - रुपये 106.07 करोड़
  10. कस्टमर एमेनिटीस- रुपये 250.10 करोड़।
  11.  अन्य योजनाओं के अंतर्गत- रुपये 2878.25 करोड़।
नई लाइन एवं दोहरीकरण/तिहरीकरण परियोजना
  1.  ललितपुर-सिंगरौली नई लाइन (541 किमी) के लिए - रुपये 700 करोड़।
  2. रामगंजमंडी-भोपाल नई लाइन  (262 किमी) के लिए - रुपये 800 करोड़।
  3.  इंदौर-जबलपुर नई लाइन (342 किमी) के लिए - रुपये 514.40 करोड़।
  4. बुदनी-बरखेड़ा तीसरी लाइन (33 किमी) - रुपये 50 करोड़।
  5.  कटनी-सिंगरौली (261 किमी) दोहरीकरण के लिए - रुपये 400 करोड़।
  6.  बीना-कटनी (279 किमी) तीसरी लाइन - रुपये 565 करोड़।
  7.  सतना-रीवा (50 किमी) - रुपये 55 करोड़।
  8. कटनी ग्रेड सेपरेटर वायडक्ट (21.5 किमी) - रुपये 300 करोड़।
  9.  पवारखेड़ा-जुझारपुर सिंगल लाइन फ्लाई ओवर (16 किमी.)- रूपये 50 करोड़।
  10. अन्य परियोजनाओं के लिए - रूपये 101.30 करोड़।
 
 ट्रैफिक सुविधा
 
  1. इटारसी नार्थ साउथ ग्रेड सेपरेटर/फ्लाई ओवर यार्ड रिमोडलिंग सहित - रूपये 15 करोड़।
  2. मदनमहल स्टेशन कोचिंग टर्मिनल एवं हाउबाग स्टेशन कोचिंग काम्पलेक्स - रुपये 15 करोड़।
  3. अन्य ट्रैफिक सुविधाओं के लिए - रूपये 84.71 करोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed