फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh Congress told the report card of BJP as a report card of lies and loot

MP News: भाजपा के रिपोर्ट कार्ड को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बताया झूठ और लूट का रिपोर्ट कार्ड

Sun, 20 Aug 2023 07:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Aug 2023 07:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। रविवार को भाजपा ने अपना 20 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसे कांग्रेस ने झूठ और लूट का रिपोर्ट कार्ड करार दिया। 

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh Congress told the report card of BJP as a report card of lies and loot
कांग्रेस ने भाजपा के रिपोर्ट कार्ड को बताया झूठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री तरुण भनोट और जीतू पटवारी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने गर्त में डूबे मप्र के विकास का एक झूठा रिपोर्ट कार्ड जारी कर अपनी भारी आवाज में झूठे आंकड़ों के पैबंद से ढकने की कोशिश की है। क्योंकि जब भाजपा झूठ बोलती है तो आवाज भारी कर लेती है और फिर अगले झूठ की तैयारी कर लेती है। उन्होंने कहा कि शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से उन्होंने बेहतर राज्य बना दिया। मगर सामाजिक और स्वास्थ्य के सूचकांकों के विषय पर जामिया मीलिया इस्लामिया के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मोदी सरकार की अध्यक्षता वाले नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत यह कह चुके है कि मप्र जैसे राज्यों के कारण भारत पिछड़ा बना हुआ है। अर्थात मप्र को बीमारू राज्य की श्रेणी में रखा है। 
विज्ञापन


जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा 20 साल से प्रदेश की सत्ता पर काबिज है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीएम शिवराज की जगह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पढ़ रहे है। इससे शाह ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा अगला चुनाव शिवराज के चेहरे पर नहीं लड़ रही है। वहीं, विवेक तंखा ने कहा कि जो फेल हो गया, उसका रिपोर्ट कार्ड कौन पढ़ेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश चार सबसे गरीब राज्यों में शामिल 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी के नीति आयोग ने हाल ही में पॉवर्टी इनडेक्स रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और संपत्ति के 12 मानकों पर मध्य प्रदेश देश के चार सबसे गरीब राज्यों में शामिल है। मध्य प्रदेश के 36.6 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं। मध्य प्रदेश के आदिवासी जिलें में सबसे ज्यादा गरीबी है। अलीराजपुर 71.3 प्रतिशत, झाबुआ 68.86 प्रतिशत, बड़वानी 61.60 प्रतिशत और मध्य प्रदेश के 26 जिलों में 40 प्रतिशत से अधिक गरीबी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 योजनाओं में एक भी पैसा खर्च नहीं 
कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के प्रदेश को खूब पैसा देने के दावे को भी झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2023 से अगस्त 2023 तक पिछले पांच महीने में मात्र पांच प्रतिशत राशि ही खर्च की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की कुल 17 योजनाएं हैं, जिसमें एक भी पेसा खर्च नहीं किया गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग की केंद्र प्रायोजित योजना की कुल 12 योजनाएं है और इनमें एक भी पेसा खर्च नहीं किया गया है। 

आठ योजनाएं में एक भी पैसा खर्च नहीं किया
कांग्रेस ने कहा कि पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग की कुल आठ योजनाएं हैं, जिसमें एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग और जनजातीय विभाग की सभी योजनाएं, जिसमें एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है। तकनीकी शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जल संसाधन विभाग की भी सारी योजनाओं में भी एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया। किसान कल्याण विभाग की 23 योजनाएं है, जिसमें मात्र 1.2 प्रतिशत पैसा ही खर्च किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी केंद्र प्रायोजित योजना में मात्र 38 प्रतिशत राशि खर्च की गई। 


भाजपा की झूठी घोषणाएं बताई 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शाह ने किसान, शिक्षा, अपराध, आदिवासियों पर अत्याचार को लेकर झूठ बोला। किसानों की आय दोगुनी और खेती को लाभ का धंधा बनाने की दोनों घोषणाएं झूठी निकली। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। राज्यों क ग्रेडिंग में प्रदेश 35वें स्थान पर है। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार में 60 हजार से अधिक बेटियां दुष्कर्म का शिकार हुई। 67 हजार से अधिक अपहरण और रोज 84 बेटियों अपराधियों का शिकार हो रही हैं, लगभग 16 बेटियों का रोज अपहरण हो रहा है, 8 बेटियां रोज दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने शाह के आदिवासी प्रेम को झूठा बताते हुए कहा कि यह चुनावी वोट तक सीमित है। जबकि भाजपा राज में आदिवासी भाई पर भाजपा नेताओं द्वारा पेशाब की गई, उन्हें ट्रेक से बांधकर घसीटकर मार दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed