फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhav National Park will become the 9th Tiger Reserve of Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

MP News: माधव राष्ट्रीय उद्यान बनेगा प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व, सभी औपचारिकताएं पूरी, CM यादव ने कही यह बात

Thu, 06 Feb 2025 03:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Feb 2025 03:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के चंबल में स्थित माध्व राष्ट्रीय उद्यान जल्द ही प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे राज्य में बनने जा रहे नए टाइगर रिजर्व की सभी औपरचारिकताएं पूरी हो गई है।

विज्ञापन
MP News: Madhav National Park will become the 9th Tiger Reserve of Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश को जल्द ही नौंवा टाइगर रिजर्व मिलने जा रहा है। माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इससे चंबल अंचल में वन्यजीवों की समृद्धि बढ़ेगी। इससे पहले गत बुधवार को कूनो में पांच और चीते छोड़े गए हैं। यह गर्व की बात है कि पहले छोड़े गए चीते न केवल शिकार कर रहे हैं, बल्कि कुशलता से जंगल में विचरण कर रहे हैं। प्रकृति और संतुलन की यह अनमोल झलक हमारे प्रदेश में दिख रही है। 

विज्ञापन


बता दें, पिछले साल राष्ट्रीय बाल संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व के मामले में बाघों के संरक्षण के साथ-साथ उनके आवासों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। वर्तमान में प्रदेश में आठ प्रमुख टाइगर रिजर्व हैं। इनमें कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा, संजय दुबरी, रातापानी और नौरादेही टाइगर रिजर्व शामिल हैं। अब माधव नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने से यह संख्या बढ़कर नौ हो जो जाएंगी, जो प्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
विज्ञापन


प्रदेश में 2022 में थे 785 बाघ 
मध्य प्रदेश में 2022 की बाघों की जनगणना के अनुसार 785 बाघ हैं। 2018 में यह संख्या 526 थी और अब बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे पहले सरकार ने रातापानी को आठवां टाइगर रिजर्व घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed