फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Leader of the Opposition said – a new Saurabh Sharma has been born in the department, the minister sa

MP News: नेता प्रतिपक्ष बोले- विभाग में जन्म ले चुका है नया सौरभ शर्मा, मंत्री बोले-बिना सबूत कीचड़ न उछालें

Fri, 31 Oct 2025 09:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 31 Oct 2025 09:48 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि परिवहन विभाग में एक नया सौरभ शर्मा जन्म ले चुका है और मंत्री के स्टाफ में पदस्थ बताए जा रहे वीरेन्द्र तिवारी इस पूरे खेल में सीधे तौर पर शामिल हैं। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को तथ्यों की जांच किए बिना सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
 

विज्ञापन
MP News: Leader of the Opposition said – a new Saurabh Sharma has been born in the department, the minister sa
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग में एक बार फिर घोटाले के आरोपों ने सियासत गर्मा दी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विभाग में “पोस्टिंग और वसूली के नए रैकेट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में एक नया सौरभ शर्मा जन्म ले चुका है और मंत्री के स्टाफ में पदस्थ बताए जा रहे वीरेन्द्र तिवारी इस पूरे खेल में सीधे तौर पर शामिल हैं।
विज्ञापन



पोस्टिंग और वसूली का खेल चल रहा है
सिंघार ने कहा कि रिटायर्ड आरटीआई बघेल नामक व्यक्ति पूरे प्रदेश में पोस्टिंग के नाम पर बोली लगवा रहा है और नाकों से वसूली का जाल फैला चुका है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर बघेल और वीरेन्द्र तिवारी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा परिवहन विभाग अब भ्रष्टाचार की सड़क पर तेज़ रफ्तार से दौड़ रहा है। यहां योग्यता नहीं, बल्कि जेब की गहराई तय करती है कि किसकी पोस्टिंग कहां होगी। सरकार इस पूरे खेल पर चुप है और विभाग में सौदेबाज़ी सिस्टम की जगह ले चुकी है। सिंघार ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार अब विभागों में नए दलाल पैदा कर रही है। परिवहन विभाग की गाड़ी बिना ब्रेक के दौड़ रही है और सरकार सिर्फ ड्राइवर बदलने में लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बड़े तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण पर NGT सख्त,BMC को दो सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


-तथ्यहीन बयान न दें
इन आरोपों पर परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को तथ्यों की जांच किए बिना सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।मैंने हमेशा कहा है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को बिना सबूत किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में कीचड़ उछालने से नुकसान सबका होता है। मेरी राजनीति पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने आगे जोड़ा कि अगर विपक्ष के पास ठोस सबूत हैं, तो वे उन्हें न्यायालय या संबंधित एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत करें। “तथ्यहीन और मनगढ़ंत आरोपों से जनता को भ्रमित करना अनुचित है।


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed