फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Land worth Rs 30 crore auctioned for Rs 7 crore, FIR against 7 including IAS officer's family, bank m

MP News: 30 करोड़ की जमीन 7 करोड़ में नीलाम, आईएएस अधिकारी के परिजन, बैंक मैनेजर सहित 7 पर एफआईआर

Wed, 04 Oct 2023 11:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 Oct 2023 11:44 PM IST
सार

भोपाल में कोर्ट के आदेश पर आईएएस अधिकारी के परिजन पर कोलार थाने में केस दर्ज हुआ।  

विज्ञापन
MP News: Land worth Rs 30 crore auctioned for Rs 7 crore, FIR against 7 including IAS officer's family, bank m
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलार पुलिस ने 30 करोड़ से अधिक कीमत की जमीन को बैंक प्रबंधक द्वारा जालसाजी कर 7.50 करोड़ में बेचने के मामले में एक आईएएस अधिकारी के परिजन, बैंक प्रबंधक सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। आरोपियों ने निजी कॉलेज संचालक की गिरवी रखी जमीन के मूल्य में गड़बड़ी कर उसे कम कीमत पर नीलाम कर दिया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कोलार आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि आदित्य भटनागर निजी शिक्षण संस्थान के संचालक हैं। उन्होंने ग्राम बंजारी कोलार की जमीन को 2010 में टीटी नगर के एक सरकारी बैंक की शाखा में गिरवी रखी थी, उस समय उसकी कीमत 13 करोड़ के करीब बैंक ने आंकी थी, जनवरी 2016 में भूमि पर नोड्यूज नहीं था, जिसके बाद मार्च 2016 में एनपीए हुआ। जिसके बाद 2021-2022 में बैंक ने भूमि की कीमत को कम कर उसे साढ़े सात करोड़ में नीलाम कर दिया था। जबकि उस समय इस भूमि की कीमत 30-31 करोड़ रुपए थी। इस पर फरियादी ने उक्त मामले को कोर्ट में लगाया है, जिस पर कोर्ट ने जमीन को नीलाम करने वाले बैंक के अधिकारी और उसे क्रय करने वाले आरोपियों पर एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इन लोगों पर हुई एफआईआर- बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक राकेश भाटिया, संपत्ति का वैलुएर मनोज गुप्ता, रिकवरी एजेंट अबरार अहमद, सोनू पचौरी, संदीप अग्रवाल, मुस्कान गुप्ता, सुनीता डेहरिया और रेणु चौधरी पर एफआईआर की गई है। आरोपियों में अधिकांश शासकीय अधिकारियों की पत्नी और बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed