फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kishore Kumar Award, CM Dr. Yadav said – Kishore Kumar lived the songs, his cool style was his identi

MP News: किशोर कुमार सम्मान, सीएम डॉ. यादव बोले-किशोर कुमार गीतों को जीते थे, मस्त अंदाज उनकी पहचान

Tue, 14 Oct 2025 10:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Oct 2025 10:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किशोर कुमार ऐसे हरफनमौला कलाकार थे जो गीतों को जीते थे, गाते नहीं। खंडवा में आयोजित समारोह में गीतकार प्रसून जोशी को किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

विज्ञापन
MP News: Kishore Kumar Award, CM Dr. Yadav said – Kishore Kumar lived the songs, his cool style was his identi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रख्यात पार्श्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार असाधारण कलाकार थे। वे गीतों को गाते नहीं थे, बल्कि गीतों को जीते थे। पूरा समय मस्ती में रहते थे। वे ऐसे हरफनमौला कलाकार थे, जिसका अलग अंदाज था। उनकी स्मृति में मध्य प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष दो दिन का समारोह आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार रात भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल रूप से खंडवा में आयोजित किशोर अलंकरण समारोह से जुड़े। इस अवसर पर प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी को किशोर कुमार सम्मान से नवाजा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में लगे पोस्टर, ‘अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार’, VHP बोली-इसका उद्देश्य हिंदू व्यापारियों का समर्थन
विज्ञापन


जोशी ने कलम का जादू दिखाया
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से प्रसून  जोशी को अलंकृत किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि जोशी ने अपनी कलम का जादू दिखाया है। उनके लिखे विज्ञापन के जिंगल्स भी लोकप्रिय हुए हैं। भगवान राम, भगवान श्रीकृष्ण और मां पर उनके गीतों और कविताओं को बहुत पसंद किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा किशोर कुमार की जन्म भूमि के साथ ही दादा माखनलाल चतुर्वेदी की कर्मभूमि रही है। यहां दादाजी धूनी वाले का आशीर्वाद है। इसके साथ ही ओंकारेश्वर धाम भी खंडवा जिले में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किशार कुमार के व्यक्तित्व और कृतित्व का विस्तार से उल्लेख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: अरुण सिंह बोले- स्वदेशी को जनआंदोलन बना रही भाजपा, बिहार चुनाव में सीएम मोहन यादव की डिमांड है

मुख्यमंत्री ने भी गाया गीत
मुख्यमंत्री ने किशोर कुमार के गाए गीत " जिंदगी एक सफर है सुहाना....." की पंक्तियां गाकर किशोर कुमार को याद किया और उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी। गीतकार प्रसून जोशी ने प्राप्त सम्मान के लिए मुख्यमंत्री यादव और मध्य प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। जोशी ने कहा कि किशोर दा की हंसी हमेशा गूंजती रहेगी। वे बाल सुलभ थे, आज के जीवन में वैसा रहना मुश्किल है। उन्होंने गीतकारों के शब्दों को जीवंत करने का कार्य किया। वे आशा और उम्मीद की आवाज बने। जोशी ने किशोर दा के गाए गीत आ चल के तुझे, मैं ले के चलूं, एक ऐसे गगन के तले, जहां गम भी न हो, आंसू भी न हो, बस प्यार ही प्यार पले ....को गाकर सुनाया।  

ये भी पढ़ें- Bhopal News: नेता प्रतिपक्ष बोले देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, BJP-RSS की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से नहीं

शाह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया 
कार्यक्रम को जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर खंडवा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, गीतकार प्रसून जोशी की धर्मपत्नी अर्पणा जोशी, विधायक नारायण पटेल, कंचन तनवे, छाया मोरे, खंडवा की महापौर अमृता यादव और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालक संस्कृति एनपी नामदेव ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दवे ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed