फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Arun Singh said – BJP is making Swadeshi a mass movement, CM Mohan Yadav is in demand in Bihar electi

MP News: अरुण सिंह बोले- स्वदेशी को जनआंदोलन बना रही भाजपा, बिहार चुनाव में सीएम मोहन यादव की डिमांड है

Tue, 14 Oct 2025 06:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Oct 2025 06:08 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भोपाल में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान स्वदेशी को जन आंदोलन बना रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार हर क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बना रही है और कांग्रेस ने कभी विकास की चिंता नहीं की।

विज्ञापन
MP News: Arun Singh said – BJP is making Swadeshi a mass movement, CM Mohan Yadav is in demand in Bihar electi
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि स्वदेशी के मंत्र को जन अभियान का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा से लेकर तकनीक तक हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो काम आज मोदी सरकार कर रही है, उसकी कल्पना भी कांग्रेस सरकार नहीं कर सकती थी। अरुण सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पूरे देश में हजारों कार्यक्रम, सम्मेलन और जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब भारत न केवल रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है बल्कि तकनीकी क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब भारत में चिप भी बनाई जा रही है और भारतीय उत्पादों की मांग दुनिया भर में बढ़ रही है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी देश के इंफ्रास्ट्रक्चर या अर्थव्यवस्था की चिंता नहीं की। “यूपीए सरकार के समय इंफ्रास्ट्रक्चर पर केवल ढाई लाख करोड़ रुपये खर्च होते थे, जबकि आज मोदी सरकार के समय यह राशि बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है। कांग्रेस ऐसी कल्पना भी नहीं कर सकती थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जीपी मेहरा-नायक पर सरकार की नरमी, सात शिकायतें दो साल से फाइलों में दबी, लोकायुक्त छापे के बाद कई खुलासे
विज्ञापन


कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया 
बिहार चुनाव को लेकर अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा और एनडीए में सीट शेयरिंग पूरी हो चुकी है और सब कुछ फाइनल है। उन्होंने कहा कि “महागठबंधन में घमासान मचा हुआ है, वहां सब कुछ ठीक नहीं है। अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सीधे खाते में पैसे ट्रांसफर कर रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं या गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया, लेकिन अब ‘मोदी है तो मुमकिन है’। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में 5वां राज्य स्तरीय स्वच्छता समग्र समारोह आज, सीएम डॉ. यादव प्रदान करेंगे स्वच्छता सम्मान

मोहन यादव की बिहार में बढ़ रही मांग 
अरुण सिंह ने बताया कि बिहार चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “बिहार में मोहन यादव की लोकप्रियता है, और पार्टी आने वाले समय में उन्हें प्रचार के लिए वहां भेजेगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: सिंहस्थ-2028 के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्यों की समीक्षा, मंत्री बोले- कार्य समय पर पूर्ण करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed