फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kharge-Rahul are fulfilling Gandhiji's idea of eliminating Congress after independence, Shivraj's a

MP News: खरगे-राहुल कांग्रेस को आजादी के बाद खत्म करने के गांधीजी के विचार को पूरा कर रहे, शिवराज का हमला

Wed, 06 Mar 2024 10:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Mar 2024 10:40 PM IST
सार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये गांधीजी के विचार कि आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए, की पूर्ति कर रहे हैं।  

विज्ञापन
MP News: Kharge-Rahul are fulfilling Gandhiji's idea of eliminating Congress after independence, Shivraj's a
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खरगे जी, सच्चाई कड़वी तो होती है लेकिन सुननी चाहिए। राहुल जी और आपके नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव पर चुनाव हारती चली गई। थोड़ा उंगलियों पर हिसाब लगाइए 2013 से अब तक कांग्रेस लगभग 50 से अधिक चुनाव हार चुकी है। कई पुराने मुख्यमंत्री, बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं, उंगलियों पर हिसाब लगाते रहिए, कहीं ऐसा न हो कि उंगलियों पर गिनने लायक ही नेता पार्टी में बचें। खरगे जी, अब आप ही बताइए कि राहुल जी और आप दोनों मिलकर महात्मा गांधी जी के कथन 'आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए" की पूर्ति कर रहे हैं या नहीं?
विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि आपने, आपकी पार्टी ने और आपके नेताओं ने कभी जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया। जब सारा देश रामलला की भक्ति में डूबा था, तब कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रण को अस्वीकार किया था। सनातन धर्म और प्रभु श्रीराम से विद्वेष ही आपकी पार्टी के रसातल में जाने का कारण है। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है जो खुद के लिए नहीं, अंत्योदय की भावना के साथ समाज सेवा का काम करती है और यही सेवा का भाव भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को अलग बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed