फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Khadi and Village Industries created history, did a turnover of Rs 1.70 lakh crore in 2024-25

MP News:  खादी और ग्रामोद्योग ने रचा इतिहास, 2024-25 में 1.70 लाख करोड़ रुपये का कारोबार किया

Thu, 24 Apr 2025 06:50 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Apr 2025 06:50 AM IST
सार

आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण सशक्तिकरण के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम बढ़ाते हुए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। KVIC ने कुल ₹1,70,551.37 करोड़ के कारोबार के साथ स्वतंत्र भारत में अब तक का सबसे बड़ा माइलस्टोन छू लिया है।

विज्ञापन
MP News: Khadi and Village Industries created history, did a turnover of Rs 1.70 lakh crore in 2024-25
सीएम डॉ. मोहन यादव बैठक लेते हुए - फोटो : सीएम डॉ. मोहन यादव बैठक लेते हुए

विस्तार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए  1,70,551.37 करोड़ रुपये के कुल कारोबार का रिकॉर्ड बनाया है। यह आजाद भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।  KVIC के अध्यक्ष मनोज कुमार ने नई दिल्ली स्थित राजघाट कार्यालय में इस सफलता की जानकारी दी। कुमार ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादन में 347 प्रतिशत और बिक्री में 447 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2013-14 में जहां उत्पादन 26,109 करोड़ रुपए था, वहीं 2024-25 में यह 1,16,599 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी तरह बिक्री 31,154 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.70 लाख करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन


रोजगार और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान
KVIC ने रोजगार सृजन में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2013-14 की तुलना में 49.23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ आज यह आंकड़ा 1.94 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत अब तक 10.18 लाख इकाइयों की स्थापना हुई है, जिससे 90 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


खादी वस्त्रों की मांग में उछाल
खादी वस्त्रों के उत्पादन और बिक्री में क्रमशः 366 प्रतिशत और 561 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन ने 110.01 करोड़ का कारोबार कर नया रिकॉर्ड बनाया।  कुमार ने इन उपलब्धियों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और कारीगरों की मेहनत को दिया और इसे 'विकसित भारत @2047' की दिशा में सशक्त कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed