फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kavi sammelan organized on New Year, CM said- Emperor Vikramaditya and Raja Bhoj gates will be built

MP News: नववर्ष पर कवि सम्मेलन का आयोजन, सीएम बोले- भोपाल में सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज द्वार बनेंगे

Sat, 29 Mar 2025 10:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Mar 2025 10:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय नव वर्ष के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में संत गण और कविगण का सम्मान सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भोपालसम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज द्वार बनेंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: Kavi sammelan organized on New Year, CM said- Emperor Vikramaditya and Raja Bhoj gates will be built
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में कर्मश्री संस्था ने अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल का महत्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद बढ़ गया है। राज्य सरकार विरासत से विकास को प्रमुख मानती है। इस नाते भोपाल के गौरवशाली इतिहास का स्मरण आवश्यक है। विक्रम संवत 2082 प्रारंभ होने पर समस्त नागरिकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, वीरता और सुशासन के आयाम स्थापित किए। ऐसा ही उनके शासनकाल के 1000 वर्ष पश्चात राजा भोज ने भी सुशासन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत किया सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज के नाम पर राजधानी में दो द्वार बनाए जाएंगे। भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग पर सम्राट विक्रमादित्य मार्ग और भोपाल से भोजपुर की दिशा में राजा भोज द्वार का निर्माण होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़े MP News: हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा में भव्य आतिशबाजी, मंत्री सारंग ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि सम्मेलन में देशभर से पधारे कवियों का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख संत गण का भी मंच पर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का विशेष रूप से उल्लेख किया। साथ ही विक्रम संवत प्रणाली और भारतीय काल गणना पद्धति की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशेष स्वागत किया गया। उनका विशाल पुष्प हार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को विधायक रामेश्वर शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से प्रगति हो रही है। कार्यक्रम में सांसद विष्णु दत्त शर्मा, हितानंद शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, रविंद्र यति, सुमित पचोरी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े Bhopal: भोपाल में 1 अप्रैल से बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट, रजिस्ट्री कार्यालय में तीन गुना तक बढ़ गई भीड़

कवि सम्मेलन के मंच पर भारत के वीर शासकों और स्वतंत्रता सेनानियों श्री महाराणा प्रताप, राणा सांगा, गुरु गोबिंद सिंह, संभाजी महाराज, लोकमाता अहिल्या देवी और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों के साथ ही अयोध्या के राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के मंदिर के चित्रों के साथ आकर्षक आकल्पन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed