फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Karmashree Sanstha will take out a huge Tiranga Yatra on 14th, Rameshwar Sharma said - whoever has th

MP News: 14 को कर्मश्री संस्था निकालेगी तिरंगा यात्रा, रामेश्वर शर्मा बोले- जिसके हाथ में तिरंगा वो हमारा

Sun, 04 Aug 2024 03:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 Aug 2024 03:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अखंड भारत स्मृति दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। कर्मश्री संस्था 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: Karmashree Sanstha will take out a huge Tiranga Yatra on 14th, Rameshwar Sharma said - whoever has th
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मश्री संस्था 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।  यात्रा को लेकर संस्था के अध्यक्ष और भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को कर्मश्री से जुड़े सभी लोगों के साथ बैठक कर आयोजन संबंधी विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में विधायक शर्मा ने कहा कि सैकड़ों वर्षों तक परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता की आजादी के लिए हजारों संघर्ष हुए। वर्षों तक चले इन संघर्षों में लाखों लोगों ने अपनी जान की कीमत चुकाई है। उनके बलिदान के परिणामस्वरूप हमारी भारत माता स्वाधीन हुईं। लेकिन स्वाधीनता के साथ मां भारती को एक दंश भी मिला। तत्कालीन नेताओं की गलतियों के कारण भारत दो हिस्सों में बट गया और अपने वीरों के बलिदान से मिली यह स्वतंत्रता अधूरी सी रह गई।

विज्ञापन

विधायक शर्मा ने कहा कि मेरा वादा है कि जिसके हाथ में तिरंगा होगा वो सदैव हमारा है, उसका हाथ और साथ हम कभी नहीं छोड़ेंगे। याद रखें हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च भले न न जा पाएं, कोई बात नहीं। पर तिरंगे को नमन करना नहीं भूलना है। जहां है जैसे हैं, वैसे ही तिरंगे का सम्मान करना है। श्री शर्मा ने अंत में कहा कि - भीषण बारिश के बाद भी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटे आप सभी लोगों की राष्ट्रभक्ति प्रणम्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed