फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamalnath says injustice and humiliation was done to women who cook midday meal in Shivraj government

MP News:कमलनाथ बोले- शिवराज सरकार में मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाओं के साथ अन्याय और अपमान हुआ

Sun, 02 Jul 2023 04:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Jul 2023 04:56 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार में 18 साल में 22000 घोषणाएं हुई हैं। शिवराज सिंह चौहान चुनाव आते देखकर घोषणा मशीन बन गए हैं और अब यह घोषणा मशीन झूठ मशीन में बदल गई है।

विज्ञापन
MP News: Kamalnath says injustice and humiliation was done to women who cook midday meal in Shivraj government
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन का आयोजन हुआ है। रविवार को आयोजित सम्मेलन को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष की भारतीय जनता पार्टी सरकार में मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाओं के साथ अन्याय ही नहीं, अपमान भी हुआ है। मैं आपको रसोईया कहना नहीं चाहता। आप भोजन बनाती हैं और बच्चों की देखभाल करती हैं, इस तरह आप समाज सेवक हैं और प्रदेश के भविष्य का निर्माण करती हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि आप लोगों की बात मैंने ध्यान से सुनी। आपने कहा कि मानदेय उचित नहीं मिलता, सिलेंडर नहीं मिलता और अन्य समस्याएं हैं। मैं हर चीज के विस्तार में नहीं जाता, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस सरकार बनने पर आपके साथ हो रहे अन्याय को समाप्त कर दिया जाएगा और आपके साथ न्याय किया जाएगा। मुझे यह जानकर आश्चर्य होता है कि आप इतने वर्ष से यह अपमान और अन्याय किस तरह से सह रहे हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक नौजवान बेरोजगार हैं। मुख्यमंत्री रोजगार और नौकरी देने का वादा करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जो संविदा कर्मी और अतिथि शिक्षक पहले से काम कर रहे हैं आप उन्हीं को रोजगार दे दो, वही बड़ी बात होगी। कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को काम करने के लिए सिर्फ 15 महीने मिले, इसमें उनकी सरकार ने नीति और नियत का परिचय दिया। 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 1000 गौशाला का निर्माण कराया, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली थी और भी विकास के कार्य किये।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार में 18 साल में 22000 घोषणाएं हुई हैं। शिवराज सिंह चौहान चुनाव आते देखकर घोषणा मशीन बन गए हैं और अब यह घोषणा मशीन झूठ मशीन में बदल गई है। 18 साल की सरकार में किसान परेशान हैं, नौजवान परेशान हैं, महिलाएं परेशान हैं, बेरोजगारी चरम पर है। भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। पैसा दो, काम लो का सिद्धांत प्रदेश में चल रहा है। शिवराज सरकार ने प्रदेश के ऊपर 330000 करोड रुपए का क़र्ज़ चढ़ा दिया है। इस कर्ज का इस्तेमाल बेरोजगारों को नौकरी देने में या महिलाओं का मानदेय बढ़ाने में नहीं किया जा रहा है, बल्कि ठेका और कमीशन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 4 महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, आप सब लोग सत्य का साथ दीजिए और कांग्रेस को विजयी बनाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed