फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath worshiped Hanuman ji and launched the 'Hath Se Hath Jodo' campaign of Congress.

MP News: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ पर कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना, बोले- अच्छी कलाकारी करते हैं

Thu, 26 Jan 2023 06:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Jan 2023 06:52 PM IST
सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुगालिया छाप गांव में भगवान हनुमान की पूजा कर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अच्छी एक्टिंग करते हैं। मैं चाहता हूं कि वह मुंबई जाकर प्रदेश का नाम रोशन करें।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath worshiped Hanuman ji and launched the 'Hath Se Hath Jodo' campaign of Congress.
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शंखनाथ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब 10 महीने का समय बचा है। प्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टियां चुनाव में जुट गई है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुगालिया छाप गांव में भगवान हनुमान की पूजा कर कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव जीत कर कांग्रेस अगले गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री आपके बीच आएंगे। वे अच्छी कलाकारी करते हैं। मैं चाहता हूं कि वे मुंबई जाकर प्रदेश का नाम रोशन करें। आज हमारी संस्कृति खतरे में हैं। भारत एक झंडे के नीचे खड़ा है। बाबा साहब आंबेडकर ने हमें संविधान दिया है। संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा? हमें तय करना है कि हम कैसा देश और प्रदेश आने वाली पीढ़ी को देना चाहते हैं? हमने 15 महीने में अपनी सरकार में अच्छी शुरुआत की थी। आज हमारे प्रदेश के नव जवान का भविष्य अंधकार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विकास नहीं विनाश यात्रा 
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार के 18 साल का हिसाब नहीं दे रहे हैं और विकास यात्रा निकाल रहे हैं। यह विकास नहीं, विनाश यात्रा है। शिवराज जी मेरे से हिसाब मांगते हैं। मैं तो उनसे कहता हूं आ जाएं, अपने 18 साल का हिसाब दें और मैं भी 15 महीने का हिसाब दूंगा।' उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप कांग्रेस का साथ मत दो। सच्चाई का साथ दो।

 
कांग्रेस कार्यकर्ता सात माह जनता से करें संवाद
अभियान के तहत विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जनता से सीधा संवाद करेगी और उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य बताएंगी। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसान को फसल का उचित दाम नहीं मिलने और महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जाएगा। अभियान की शुरुआत कर कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अगले सात माह तक जनसंपर्क करने को कहा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed