{"_id":"648a00fa3489c01e5b0cb363","slug":"mp-news-kamal-nath-told-the-bulldozer-action-in-damoh-wrong-furious-over-calling-priyanka-an-electoral-hindu-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ ने दमोह में बुलडोजर कार्रवाई को बताया गलत, प्रियंका को चुनावी हिंदू कहने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ ने दमोह में बुलडोजर कार्रवाई को बताया गलत, प्रियंका को चुनावी हिंदू कहने पर भड़के
Wed, 14 Jun 2023 11:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:33 PM IST
सार
कमलनाथ ने कहा कि बिना सही जांच के बुलडोजर चला देना बिलकुल गलत है। यह किस लक्ष्य से चलाया जा रहा है। क्या इसका सोर्स है। यह समझने वाली बात है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बुधवार को दमोह के गंगा जमना स्कूल संचालक के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई को गलत बताया। कमलनाथ ने कहा कि बिना सही जांच के बुलडोजर चला देना बिलकुल गलत है। यह किस लक्ष्य से चलाया जा रहा है। क्या इसका सोर्स है। यह समझने वाली बात है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला उलझा हुआ है। यह कार्रवाई किस लक्ष्य से हो रही है यह समझना जरूरी है।
भाजपा ने मंदिर-धर्म का ठेका लिया है
कमलनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू बताने पर कहा कि यह कुछ भी कहते हैं। इनको पेट में दर्द होता है। अगर हम पूजा करते हैं। अगर मैं मंदिर में जाता हूं, तो उनके पेट में दर्द होता है। क्यों इन्होंने मंदिर और धर्म का ठेका लिया हुआ है क्या?
हम भी मैदान में हैं, सभी का स्वागत
वहीं, पीएम मोदी के दौरे को लेकर कमलनाथ ने कहा कि यहां पर आएं स्वागत है। सभी मैदान में आएं। हम भी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता और मतदाता बहुत समझदार हैं। वो जानते हैं और कोई नाटक नौटंकी से उन पर असर नहीं पड़ने वाला है। जबलपुर में हनुमान जी की गदा के प्रदर्शन पर बोले कि हनुमानजी की गदा लोकल लोगों ने लगाई थी। यदि हमने गदा लगाई तो क्यों किसी को परेशानी होती है?
विज्ञापन
स्कूटी घोषणा को लेकर तंज
सीएम शिवराज के हायर सेकंडरी स्कूल के टॉपर्स बच्चों को स्कूटी देने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की दूसरी घोषणा होगी स्कूटी के अलावा हेलीकॉप्टर भी दूंगा।