फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath taunted on BJP's second list, said - Only one thing is suitable - name is big and philosop

MP Election 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट पर कमलनाथ का तंज, बोले- नाम बड़े और दर्शन छोटे, BJP ने किया पलटवार

Tue, 26 Sep 2023 11:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Sep 2023 11:21 AM IST
सार

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची आने के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी का पारा चढ़ गया है। कमलनाथ ने लिस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि नाम बड़े और दर्शन छोटे। वहीं, भाजपा ने पलटवार कर कहा कि सूची देखकर हाथ-पांव फूल जाना मुहावरे कांग्रेसियों पर फिट बैठ रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath taunted on BJP's second list, said - Only one thing is suitable - name is big and philosop
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव की आचार संहिता लग सकती है। इससे पहले भाजपा ने अपने 78 प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 6 सांसदों को प्रत्याशी बनाया गया है। इसको लेकर मंगलवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर तंज किया। उन्होंने कहा कि दूसरी लिस्ट पर एक ही बात फिट है- नाम बड़े और दर्शन छोटे। भाजपा ने मप्र में अपने सांसदों को विधानसभा की टिकट देकर साबित कर दिया है कि भाजपा न तो 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत रही है, न 2024 के लोकसभा चुनाव में। इसका सीधा अर्थ ये हुआ कि वो ये मान चुकी है कि एक पार्टी के रूप में तो वो इतना बदनाम हो चुकी है कि चुनाव नहीं जीत रही है, तो फिर क्यों न तथाकथित बड़े नामों पर ही दांव लगाकर देखा जाए।
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार डबल हार की तरफ बढ़ रही
नाथ ने कहा कि अपने को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहनेवाली भाजपा को जब आज ये दिन देखने पड़ रहे हैं कि उसको लड़वाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं, तो फिर वोट देने वाले कहाँ से मिलेंगे। भाजपा आत्मविश्वास की कमी के संकटकाल से जूझ रही है। अबकी बार भाजपा अपने सबसे बड़े गढ़ में, सबसे बड़ी हार देखेगी। कांग्रेस भाजपा से दोगुनी सीट जीतने जा रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार डबल हार की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


भाजपा बोली- लिस्ट देखकर हाथ-पांव फूल गए 
कांग्रेस की बयानबाजी पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद कांग्रेसियों पर फिट बैठते मुहावारे। हाथ-पांव फूल जाना, मुंह चुराना, चेहरे पर हवाइयां उड़ना, मुंह पीला पड़ना। उन्होंने इस ट्वीट को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कमलनाथ को भी टैग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सूची से कांग्रेस में कोहराम मच गया: मालू 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कहा कि कल भाजपा की सूची क्या आई, कांग्रेस में कोहराम मच गया, खिलौना टूट गया, स्यापा मच गया, रुदाली चरम पर हो गई। हताश, निराश कांग्रेसी प्रवक्ताओं, नेताओं में कोई शिवराज जी का टिकट कटवा रहा था, क्योंकि जनता से तो 18 साल से गुहार करते थक गए, जनता बेरंग लौटा रही है। कोई भाजपा का आखरी दांव बता रहा, कोई कह रहा डर गई भाजपा, कोई भाजपा की तबियत की डॉक्टरी कर रहा। सन्नीपात में, एक सिवियर अटैक भी आ गया। क्या करें  बेचारे?


मालू ने कहा कि हम बताते हैं। हमारे महारथी, तो हमारे मनोरथ के सारथी बन गए। आपके पास भी जो सितारे हैं, उन्हें जमीन पर उतारो कब तक शो केस में सजा कर धूल खिलाओगे। दिग्विजय सिंह जी आपके आदर्श आईकॉन, सुरेश पचौरी, विवेक तन्खा, चंद्रप्रभाष शेखर,  प्रतापभानू  शर्मा, अशोक सिंह, अजीज कुर्रेशी जैसे रस विहीन आमों को इस चुनाव बगिया के पेड़ पर फेविकोल से लटका दो। वार में पराक्रम काम आता है, पलटवार में सावधानी, जुगाली नहीं! मेरा सुंदर सपना टूट गया: कमलनाथ। लेकिन, कांग्रेसियों अदरक का जवाब सोंठ नहीं हो सकता। क्योंकि, कोंनोगुलू तो लड्डू को छेनी हतौड़ी से तोड़ रहे हैं। भाई ये एम पी है, जिसके मन में मोदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed