फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath targeted the BJP regarding the Haryana riots, said – the illusion of deceit vanishes like

MP News: कमलनाथ ने हरियाणा दंगे को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- छल का छलावा एक दिन धुंध की तरह मिट जाता है

Wed, 02 Aug 2023 02:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Aug 2023 02:32 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा और उसके संगी-साथी सामाजिक सोच को हिंसक बनाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन देश के हृदय में कांग्रेस का दिया ‘अहिंसा और भाईचारे का सिद्धांत’ हमेशा धड़कता रहता है।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath targeted the BJP regarding the Haryana riots, said – the illusion of deceit vanishes like
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर हरियाणा की घटना को लेकर बड़ा हमला बोला है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि  भाजपा और उसके संगी-साथी सामाजिक सोच को हिंसक बनाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन देश के हृदय में कांग्रेस का दिया ‘अहिंसा और भाईचारे का सिद्धांत’ हमेशा धड़कता रहता है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा और उसके संगी-साथी सामाजिक सोच को हिंसक बनाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन देश के हृदय में कांग्रेस का दिया ‘अहिंसा और भाईचारे का सिद्धांत’ हमेशा धड़कता रहता है। हिंसक लोग कुछ समय के लिए लोगों को भटका तो सकते हैं, लेकिन छल का छलावा, एक-न-एक दिन धुंध की तरह मिट ही जाता है। भाजपा देश को हिंसा में झोंककर नैतिक रूप से पहले ही पराजित हो गयी है। भाजपा याद रखे नैतिक हार आखिरकार राजनीतिक हार की ओर ही ले जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी विध्वंसकारी ताकतें ‘अमृतकाल’ का नाम इसलिए लेती हैं क्योंकि वो अपने कुकृत्यों की वजह से खुद अमर नहीं हो सकती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed