फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said – registered a case of 307 on the family of the deceased, Mishra said – there was a r

MP News: कमलनाथ ने महू मामले में पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आज जाएंगे मृतक के घर

Fri, 17 Mar 2023 05:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Mar 2023 05:32 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने महू में हुए उपद्रव को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस लड़की की मौत हुई, उसके परिवार पर 307 का मामला दर्ज किया। पुलिस की गोली से मारे गए युवक पर भी केस दर्ज कर दिया। 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said – registered a case of 307 on the family of the deceased, Mishra said – there was a r
कमलनाथ और नरोत्तम मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के महू में आदिवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसके बाद हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए युवक के मामले में सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने युवती के रिश्तेदारों और मारे गए युवक पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के खिलाफ ही 307 का मामला दर्ज किया गया है। कमलनाथ खुद शनिवार को पुलिस फायरिंग में मारे गए युवक के घर जाएंगे। 

विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जिस लड़की की हत्या हुई या फिर उसका सुसाइड हुआ। उसके परिवार के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया गया। मृतक युवक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। मृतक के परिजन कोई बयान नहीं दे पाए, इसलिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई है। स्पष्ट है कि फरियादी पर ही पुलिस ने एफआईआर की है। इस तरह से भाजपा ने इंसाफ किया है। कमलनाथ ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर कहा कि कोई भी जांच होगा तो नतीजा निकलकर आना चाहिए।
विज्ञापन

 
थाने पर बलवा हुआ है
पीड़ित परिवार पर एफआईआर को लेकर मीडिया के सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि थाने पर बलवा हुआ था। थाने पर पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उस तरीके की धारा लगी होगी। मैंने अभी देखी नहीं है। कांग्रेस का स्वभाव रहा है कि वह हर घटना का राजनीतिकरण करने की कोशिश करती है। सीबीआई जांच की मांग उठ रही है तो मैं पूछना चाहता हूं कि कमलनाथ ने पांढुर्ना मामले में क्या सीबीआई जांच कराई थी?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
महू में लिव-इन में रह रही एक आदिवासी युवती की मौत हो गई। इसके बाद समाज के लोगों ने हत्या का केस दर्ज करने थाने का घेराव किया। यहां पुलिस ने उन्हें भगा दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े। गोलियां चलाई। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed