फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath's reply to Diggi's brother, said - Congress party did not conduct any survey for 2023 asse

MP News: दिग्गी के भाई को कमलनाथ का जवाब, बोले-कांग्रेस पार्टी ने 2023 विधानसभा के लिए कोई सर्वे नहीं कराया

Fri, 30 Dec 2022 09:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Dec 2022 09:54 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन के लंबे अनुभव के आधार पर मैं लोगों की निगाहों में पढ़ सकता हूं कि उनका रुझान किस तरफ है। जनता के मन में कांग्रेस पार्टी को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की कयासबाजी में नहीं पड़ना चाहिए और पूरा ध्यान अपने अपने बूथ को मजबूत करने पर लगाना चाहिए।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's reply to Diggi's brother, said - Congress party did not conduct any survey for 2023 asse
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के इंटरनल सर्वे पर दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह के सवाल से शीर्ष नेतृत्व के होश उड़ गए है। अब इस पर खुद पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जवाब दिया है। पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2023 के लिए कोई सर्वेक्षण नहीं कराया है। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया में कांग्रेस के एक कथित सर्वेक्षण का समाचार चल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ऐसा कोई सर्वेक्षण नहीं कराया है। इस तरह के समाचार भ्रामक और निराधार है। कमलनाथ ने कहा कि मैं इतना स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है। मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

 
नाथ बोले- लोगों की निगाहें पढ़ सकता हूं
कमलनाथ ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन के लंबे अनुभव के आधार पर मैं लोगों की निगाहों में पढ़ सकता हूं कि उनका रुझान किस तरफ है। जनता के मन में कांग्रेस पार्टी को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की कयासबाजी में नहीं पड़ना चाहिए और पूरा ध्यान अपने अपने बूथ को मजबूत करने पर लगाना चाहिए। हमारा संगठन जितना मजबूत होगा हमारी जीत उतनी बड़ी होगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत से नए वर्ष में मध्यप्रदेश को नई सरकार मिलना तय है।
विज्ञापन

 
लक्ष्मण सिंह ने यह ट्वीट किया था  
बता दें दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था कि कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी ऐसी स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका उत्तर दे सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के जो हालात बने हैं। कांग्रेस अस्तित्व खो रही है। लीडरशिप समाप्त हो रही है। ऐसे में कौन कह रहा है कि कांग्रेस 54 सीट जीत जाएगी। 2023 आने दीजिए, वक्त नजदीक है और आकर के परिणाम देखेंगे तक हम बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed