फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath's big statement, said - will bring a new policy for doctors as soon as the Congress govern

MP News: कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही डॉक्टरों के लिए लेकर आएंगे नई पॉलिसी

Fri, 05 May 2023 12:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 May 2023 12:18 PM IST
सार

पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने डॉक्टरों की बार-बार होने वाली हड़ताल को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम डॉक्टरों की समस्या समझते हैं। हमें उनकी परेशानियां देखकर दुख होता है।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's big statement, said - will bring a new policy for doctors as soon as the Congress govern
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय वापस ले लिया है। इस बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने डॉक्टरों की हड़ताल पर बड़ा बयान दिया है। नाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही डॉक्टरों के लिए नई पॉलिसी लेकर आएंगे।
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने डॉक्टरों की बार-बार होने वाली हड़ताल को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम डॉक्टरों की समस्या समझते हैं। हमें उनकी परेशानियां देखकर दुख होता है। पीसीसी चीफ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम डॉक्टरों के लिए नई पॉलिसी लेकर आएंगे। इस पॉलिसी में डॉक्टरों के हित और जनता के हित दोनों का ख्याल रखा जाएगा। हम डॉक्टरों की समस्याएं दूर करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के 10 हजार से अधिक सरकारी डॉक्टर्स बुधवार को अनिश्चितकॉलीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे दो दिन पहले डॉक्टरों ने सरकार को उनकी मांगों के आदेश जारी करने की चेतावनी भी दी। हालांकि डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर कोर्ट ने हड़ताल को अवैध बताया और डॉक्टरों को तत्काल काम पर लौटने को कहा था। जिसके बाद देररात डॉक्टर्स ने कोर्ट के आदेश के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली थी। इसके बाद डॉक्टर्स अपनी मांगों के आदेश जारी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने को लेकर विचार कर रहे थे।


गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से डॉक्टरों ने मुलाकात की। इसमें सीएम ने डॉक्टरों से सहमति वाले मुद्दों पर जल्द आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे देने का फैसला वापस ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed