फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath's big attack on Shivraj, said - by closing the farmer loan waiver scheme, he kicked the fa

MP News: कमलनाथ ने शिवराज को किसानों के मुद्दे पर घेरा, बोले- अब 40 हजार हेक्टेयर मुआवजा देने से कौन रोक रहा?

Sat, 23 Sep 2023 10:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Sep 2023 10:02 AM IST
सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों के मुद्दे पर घेरा। नाथ ने कहा कि शिवराज जी जब आप विपक्ष में थे तो किसान को नुकसानी का 40 हजार रु प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग करते थे। आज आपको किसानों को यह मुआवजा देने से कौन रोक रहा है? 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's big attack on Shivraj, said - by closing the farmer loan waiver scheme, he kicked the fa
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीति पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गए है। अब कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। शनिवार को पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए सवाल किया। उन्होंने कहा कि शिवराज जी जब आप विपक्ष में थे तो किसान को नुकसानी का 40 हजार रु प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग करते थे। आज आपको किसानों को यह मुआवजा देने से कौन रोक रहा है? 
विज्ञापन

 
पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मालवा निमाड़ सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहले अल्पवृष्टि और फिर अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल पूर्णतः बर्बाद हो चुकी है। आपदा की मार से किसान की आर्थिक स्थिति पर भारी चोट पड़ी है। शिवराज जी जब आप विपक्ष में थे तो किसान को नुकसानी का 40 हजार रु प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग करते थे। आज आपको किसानों को यह मुआवजा देने से कौन रोक रहा है? 
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि आपने किसान कर्ज माफी की योजना बंद करके अन्नदाताओं के पेट पर लात मारी है। आपकी घोषणायें झूठी और फरेबी हैं।आपकी इन झूठी घोषणाओं से ऊबकर प्रदेश का अन्नदाता किसान पूछ रहा है कि इन झूठी घोषणाओं को कैसे बोयें और कहां उगायें ? 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed