फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath's attack on Shivraj, said - he is also the foundation stone minister along with the Chief

MP News: कमलनाथ का शिवराज पर हमला, बोले- वे मुख्यमंत्री के साथ शिलान्यस मंत्री भी

Mon, 15 May 2023 06:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 May 2023 06:53 PM IST
सार

भोपाल के पीसीसी मुख्यालय में कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि मध्य प्रदेश में कट्टरवादी संगठनों की घुसपैठ हुई है, तो यह पुलिस प्रशासन का दायित्व होना चाहिए कि मध्य प्रदेश को ऐसी न शक्तियों से मुक्त करें।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's attack on Shivraj, said - he is also the foundation stone minister along with the Chief
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाा ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ शिलान्यास मंत्री भी है। जहां जाओ, शिलान्यास करो। वे जेब में नारियल लेकर घूमते हैं। वह झूठ और घोषणा की मशीन बने हुए हैं। परंतु जनता बेहद समझदार है और सब समझ रही है।   
विज्ञापन


भोपाल के पीसीसी मुख्यालय में कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि मध्य प्रदेश में कट्टरवादी संगठनों की घुसपैठ हुई है, तो यह पुलिस प्रशासन का दायित्व होना चाहिए कि मध्य प्रदेश को ऐसी न शक्तियों से मुक्त करें। उन्होंने द केरला स्टोरी पर कहा कि मैंने फिल्म नहीं देखी और इस विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन आम मतदाता अब बहुत समझदार हो चुका है। वह समझ रहा है कि धार्मिक मुद्दों को राजनीतिक मंच पर भाजपा लेकर आ रही है और अपने कार्यकाल का हिसाब नहीं दे रही।
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि हम किसी संगठन को टारगेट नहीं करेंगे।  सुप्रीम कोर्ट ने यह बात एक बार नहीं अनेकों बार कहीं है कि जो व्यक्ति या संगठन समाज में नफरत, वैमनस्यता और बांटने की बातें करें उन पर बैन लगना चाहिए और कार्यवाही होनी चाहिए, काम किसी व्यक्ति अथवा संस्था को टारगेट करने का कार्य नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed