फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath gave best wishes on Rakshabandhan, promised to protect sisters from inflation and atrociti

MP News:  कमलनाथ ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं, बहनों को दिया महंगाई और अत्याचार से रक्षा करने का वचन

Wed, 30 Aug 2023 02:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Aug 2023 02:05 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि बहनों की महंगाई से रक्षा की जाएगी और उन्हें 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath gave best wishes on Rakshabandhan, promised to protect sisters from inflation and atrociti
पूर्व सीएम कमलनाथ ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने रक्षाबंधन पर बहनों को शुभकमनाएं दी। साथ ही बहनों को महंगाई, आर्थिक आजादी, अशिक्षा और अत्याचार से रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम के पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस रक्षाबंधन पर बहनें झूठे वादों का बंधन तोड़ दें और सच्चे विश्वास की राखी बांधें। आज रक्षाबंधन पर मैं बहनों को वचन देता हूं कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। और कमलनाथ ने कहा कि बहनों की महंगाई से रक्षा की जाएगी और उन्हें 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।
विज्ञापन


साथ ही बहनों की आर्थिक आजादी की रक्षा की जाएगी और उन्हें 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। बहनों की भारी भरकम बिजली बिलों से रक्षा की जाएगी और उनके घर-परिवार को 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ मिलेगा। बहनों की महिला अत्याचार से रक्षा की जाएगी और प्रदेश में अपराधियों पर लगाम कसी जाएगी। बहनों की अशिक्षा से रक्षा की जाएगी और मध्य प्रदेश को बहन बेटियों की पढ़ाई में नंबर वन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed