{"_id":"64312f248804ebfde001ae06","slug":"mp-news-kamal-nath-furious-over-vijayvargiya-s-shurpanakha-remark-said-insulting-women-is-becoming-bjp-s-i-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विजयवर्गीय की शूर्पणखा टिप्पणी पर भड़के कमलनाथ, बोले- महिलाओं का अपमान करना भाजपा की बन रहा पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विजयवर्गीय की शूर्पणखा टिप्पणी पर भड़के कमलनाथ, बोले- महिलाओं का अपमान करना भाजपा की बन रहा पहचान
Sat, 08 Apr 2023 02:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:38 PM IST
सार
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अपने बयान से विवादों में फंसते दिख रहे है। विजयवर्गीय ने लड़कियों के कपड़े पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहन कर निकलती है…अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं। उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता। एकदम शूर्पणखा लगती है। इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं के उत्पीड़न की कसम खां ली है।
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है। भाजपा के एक नेता ने कल हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की और उन्हें शूर्पणखा कहा। जबलपुर में शराब की दुकान का विरोध कर रही बहनों के ऊपर शिवराज सरकार ने पुलिस से बर्बरता पूर्वक दमन कराया। उनके बाल पकड़कर घसीटा गया।
नाथ ने कहा कि कटनी में एक महिला का निधन होने के बाद उसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली और परिजनों को मृतका के गहने बेचकर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी। मुरैना में मुख्यमंत्री जी मंच से महिला हितैषी भाषण देते रहे और एक महिला सभा में खड़ी अपनी पीड़ा को लेकर रोती रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ वे घटनाएं हैं, जो पिछले तीन-चार दिन में मध्यप्रदेश में घटित हुई हैं। शिवराज जी की सरकार में पिछले 18 साल से प्रदेश महिला उत्पीड़न में पूरे देश में नंबर वन हो चुका है। महिलाओं का अपमान करना, उनका उत्पीड़न करना और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा की पहचान बनता जा रहा है। मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों से निवेदन करता हूं कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में आगे आएं कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।