फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath furious over Shivraj's action, said harassment of honest employees will not be tolerated

MP News: शिवराज के एक्शन पर कमलनाथ भड़के, बोले ईमानदार कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Thu, 08 Dec 2022 09:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Dec 2022 09:05 AM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूं कि क्या आपने अपने विभाागें के लिए जिम्मेदार मंत्रियों से इस तरह के भ्रष्टाचार पर सवाल किया हैं? क्या आप भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले मंत्रियों पर सख्त कार्रवाई करने की हिम्मत रखते हैं?

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath furious over Shivraj's action, said harassment of honest employees will not be tolerated
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 का विधानसभा चुनाव में एक साल से कम का समय बचा है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान औचक निरीक्षण कर लापरवाही और अनिमिततता करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर सख्त एक्शन ले रहे है। सीएम के नायके के अंदाज पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री से भ्रष्ट मंत्रियों से पर कार्रवाई करने का सवाल करते हुए चेतावनी दी है कि ईमानदार सरकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार में अव्वल बनाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद को बहुत ईमानदार ओर सख्त दिलाने का अभिनय कर रहे हैं। आए दिन किसी सरकारी कार्यक्रम में मंच से अधिकारियों को डांटने या निलंबित करने की एक्टिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूं कि क्या आपने अपने विभागों के लिए जिम्मेदार मंत्रियों से इस तरह के भ्रष्टाचार पर सवाल किया हैं? क्या आप भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले मंत्रियों पर सख्त कार्रवाई करने की हिम्मत रखते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए यह सब नाटक कर रहे हैं। वे तो सिर्फ विधानसभाा चुनाव से पहले अधिकारी और कर्मचारियों पर सत्ता का दबाव बनाना चाहते हैं ताकि चुनाव के समय वे प्रशासन का दुरुपयोग कर सकें और ईमानदार अधिकारियों में भय पैदा कर दें। नाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को स्पष्ट बताना चाहता हूं कि ईमानदार सरकारी कर्मचारियों को इस तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed