फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jitu Patwari's claim - Congress is winning 15 seats, said - Modi ji's guarantee and speech both are g

MP News: जीतू पटवारी का दावा- कांग्रेस 15 सीटें जीत रही, बोले- मोदी जी की गारंटी और भाषण दोनों चाइना का माल

Sun, 28 Apr 2024 08:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 28 Apr 2024 08:02 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हमने ओबीसी को आरक्षण दिया है। हमने पांच न्याय की बात की है। राहुल गांधी जी अपने विजन में कहते हैं कि इस देश में जाति को लेकर जनगणना होनी चाहिए और फिर आर्थिक सर्वे होना चाहिए।

विज्ञापन
MP News: Jitu Patwari's claim - Congress is winning 15 seats, said - Modi ji's guarantee and speech both are g
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद बड़ा दावा किया है। पटवारी ने कहा कि प्रदेश की आधी सीटें कांग्रेस जीत रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बड़ा हमला बोला। पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और भाषण दोनों चाइना का माल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि उनकी भी चुनाव लड़ने की बहुत इच्छा थी, लेकिन वे पार्टी नेतृत्व के निर्देश अनुसार काम रहे हैं। पेश है पटवारी से चर्चा के प्रमुख अंश : 
विज्ञापन


सवाल: मध्य प्रदेश में दो चरण में मतदान कम हुआ? क्या कारण है? 
पटवारी- देखिए, नरेंद्र मोदी जी ने जो सपने दिखाए थे। उन्होंने रोजगार की बात की थी। महंगाई की बात की थी? उन्होंने काले धन की बात की थी? संपन्नता की बात की थी? समृद्धि की बात की थी? लोगों ने उन पर भरोया किया था, उसके विपरीत जिस तरीके हालात बन रहे हैं। वो लोगों ने देखे। लोग निराश, हताश हैं, परेशान हैं और जो कांग्रेस पार्टी का विजन है, उसको लेकर लोगों में बहुत जिज्ञासा है। 
विज्ञापन


सवाल: सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स की चर्चा वाले बयान को लेकर भाजपा हमलावर है। वोटर्स को कैसे समझाएंगे? 
पटवारी- हमें वोटर्स को समझाने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने जनता को यातनाएं दी हैं इसलिए अब उनसे बचने के लिए इधर उधर की बातें कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जो कहा कि देश की जनता ने वो किया, लेकिन 10 साल में जनता को क्या मिला। उन्होंने देश को सबसे बड़ा बेरोजगार देश बना दिया? दुनिया में पहले 25 देशों में खाने-पीने की चीजों में सबसे ज्यादा महंगाई भारत में हो गई। इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी पीछे छोड़ दिया। कालाधन, करप्शन, कानूनी भष्टाचार दुनिया में भष्ट्राचार भारत में हो रहा है। इन्होंने हर तरीके से पैसे लूटे। इन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत घटाएंगे, क्या हुआ सब जानते हैं। भारत देश दुनिया में सबसे ज्यादा कर्जे में आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी जो गारंटी देते हैं वो झूठ की गारंटी होती है, जैसे चीन का माल होता है। जिसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे ही मोदी की गारंटी है। चीन का माल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: भाजपा आरोप लगा रही है कि कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण काट कर मुस्लिमों दिया? 
पटवारी- हमने ओबीसी को आरक्षण दिया है। हमने पांच न्याय की बात की है। राहुल गांधी जी अपने विजन में कहते हैं कि इस देश में जाति को लेकर जनगणना होनी चाहिए और फिर आर्थिक सर्वे होना चाहिए। यह इश्यू क्या है? मैसेज क्या है? जो गरीब आदमी है, जो गरीब आदमी है, जो सरकार की आवश्यकता होती है। वो किसी भी जाति या किसी भी धर्म का हो। अपर कास्ट का गरीब हो या ओबीसी वर्ग का हो सबको आर्थिक आधार पर कुछ न कुछ सहायता और सरकार सरकार की तरफ से सहयो मिले। अभी 10 प्रतिशत लोगों के पास देशकी 80 से 90 प्रतिशत संपत्ति है। 90 प्रतिशत लोग गरीब हो गए। 80 करोड़ लोगों को राशन देना पड़ रहा है। इसमें आर्थिक अराजकता जो हुई इसके लिए नरेंद्र मोदी दोषी है कांग्रेस पार्टी लगातार इसकी लड़ाई लड़ रही है। मोदी जी की गारंटी और मोदी जी का भाषण दोनों चाइना का माल है। चाइना के माल की कोई गारंटी नहीं है। इसी तरह मोदी की गारंटी की भी कोई गारंटी नहीं है। मोदी जो बोले झूठ बोले। 

सवाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कितनी सीटें आ रही है? 
पटवारी-कांग्रेस ने पांच न्याय की गारंटी दी है। प्रदेश में 15 से ज्यादा सीटें कांग्रेस लाएगी? 

सवाल: प्रदेश में जीतू पटवारी अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं। हर सीट पर पटवारी ही दिख रहे हैं? 
पटवारी- मैं मानता हूं कि सारे नेता हमारे एकजुटता से लगे हुए हैं। जहां मैं जाता हूं, हम सब मिलकर जाते हैं। वरिष्ठ नेता अपना चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह भी लगे हुए हैं। बाकी लोग भी लगे हुए हैं? 


सवाल: विधानसभा चुनाव की तरह दिल्ली के नेता प्रदेश में सक्रिय नहीं हैं?  
पटवारी- राहुल गांधी जी ने दो सभाएं कीं। सतना में खरगे जी आए। दो दिन बाद प्रियंका गांधी जी आ रही हैं। सचिन पायलट जी आए और अभी उनके दौरे हैं। प्रचार की जरूरत के अनुसार दौरे होते हैं और वह लगातार दौरे कर रहे है। 

सवाल: आपकी भी लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा थी, क्यों नहीं लड़ा? 
पटवारी- अब इन सब बातों का कोई मतलब नहीं रह गया। हां, मेरी चुनाव लड़ने की बहुत इच्छा थी, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने जो काम सौंपा अब उसे कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed