फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jitu Patwari appeals to the workers, help the devotees stuck in the jam and cooperate with the admini

MP News: जीतू पटवारी की कार्यकर्ताओं से अपील, जाम में फंसे श्रद्धालुओं की मदद और प्रशासन का सहयोग करें

Mon, 10 Feb 2025 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Feb 2025 11:09 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे और वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से जाम में फंसे नागरिकों को राहत देने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है।

विज्ञापन
MP News: Jitu Patwari appeals to the workers, help the devotees stuck in the jam and cooperate with the admini
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे महाकुंभ में स्नान करने जा रहे और वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की मदद करें। उन्होंने कहा कि अत्यधिक भीड़ के कारण जाम में फंसे नागरिकों को खाने-पीने और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं को राहत प्रदान कर सहयोग करें। 
विज्ञापन


पटवारी ने एक बयान जारी कर महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के विभिन्न मार्गों से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ मेले जा रहे हैं और वापसी कर रहे हैं। खासकर विंध्य क्षेत्र, चित्रकूट और कटनी से जबलपुर होते हुए श्रद्धालुओं का सैलाब महाकुंभ की ओर बढ़ रहा है, जिससे 50-50 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई है। इस दौरान नागरिकों को खाने-पीने सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा भी बार-बार श्रद्धालुओं से यह अनुरोध किया जा रहा है कि जाम के चलते वे अभी महाकुंभ में स्नान करने ना जाएं। ऐसी स्थिति में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि वे श्रद्धालुओं की मदद करें, उन्हें जाम से निकालने में प्रशासन का सहयोग करें और हर संभव तरीके से उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी कोशिश करें ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके और उनके यात्रा अनुभव को सुगम बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed