फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jharkhand CM Dr. Yadav said - BJP's resolve to send illegal Bangladeshis to jail or to their country.

MP News: झारखंड में सीएम डॉ. यादव बोले- अवैध बांग्लादेशियों को जेल या उनके देश भेजना भाजपा का संकल्प

Sun, 10 Nov 2024 07:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 10 Nov 2024 07:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। ये आपके तिलक और आपके धर्म को मिटाना चाहते हैं।ये बहन-बेटियों की आबरू लूटना चाहते हैं और उनके माध्यम से आपकी जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
MP News: Jharkhand CM Dr. Yadav said - BJP's resolve to send illegal Bangladeshis to jail or to their country.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को झारखंड के दुमका जिले की पोरैयाहाट विधानसभा के सरैयाहाट तथा देवघर जिले की सारद और मोहनपुर विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि भाजपा को बांग्लादेश घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए। ये घुसपैठिए या तो जेल भेजे जाएं या फिर वापस बांग्लादेश की सीमा में चले जाएं, यही भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि ये चुनाव बहुत जिम्मेदारी का चुनाव हैं। आपने देखा है कि किस तरह कंस के रास्ते पर चल रहे कांग्रेस और हेमंत सोरेन जैसे लोग सत्ता पर कब्जा करके बैठ गए थे और चोर, लुटेरे, उठाईगीरे सब इकट्ठे हो गए थे। इसलिए आप सभी ये संकल्प लीजिए कि आने वाली 13 तारीख को जब तक हर घर के वोट भाजपा को नहीं डल जाते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। ये आपके तिलक और आपके धर्म को मिटाना चाहते हैं। ये बहन-बेटियों की आबरू लूटना चाहते हैं और उनके माध्यम से आपकी जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं। ये झारखंड को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


भगवान बिरसा मुंडा ने अपने प्राण भारतमाता को समर्पित किए 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से अयोध्या में भगवान राम मुस्कुराए हैं, उसका पूरे देश में अलग ही आनंद है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दीपावली मनाई गई है। हम जय-जय श्रीराम का गगनभेदी नारा लगाते हैं, तो हमारे लिए आनंद दोगुना हो जाता है। लेकिन विरोधी पार्टी वालों के होश उड़ जाते हैं। वह घबरा जाते हैं और उनकी छाती ठंडी हो जाती है। उनको लगता है कि उनके सिर पर हथौड़े पड़ रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि जब सनातन धर्म की जय-जयकार होती है, तो हमें हमारा गौरवशाली अतीत याद आता है।   हमें याद आता है संथाल भाइयों का 1855 का विद्रोह, जिसने अंग्रेजों के होश फाख्ता कर दिए थे। शहीद सिद्धू कानू एवं भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में प्रणाम करता हूं, जिन्होंने अपने जीवन को पुष्प समझकर भारतमाता के चरणों में अर्पित कर दिया। हम अपने देश और धर्म के लिए जीवन का एक-एक पल समर्पित कर सकें, इसलिए हमारे यहां त्याग और बलिदान की परंपरा चलती रही है।  
विज्ञापन


बेईमानों को बॉय-बॉय करेगी भाजपा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार हर गरीब का जीवन बदलने और उसके जीवन में खुशहाली लाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने नारा दिया है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उन्होंने एक नियम बनाया है कि न खाएंगे और न खाने देंगे। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की सरकार बेईमानों को जेल भेजने और अच्छे लोगों को सभी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। पहली बार एक ऐसा व्यक्ति देश की कुर्सी पर बैठा है, जिनका कहना है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा हो, मंत्री हो, मुख्यमंत्री हो, अगर गलत किया है तो उसकी जगह जेल ही है। इसीलिए हमारे विरोधी हाय रे मोदी, हाय रे मोदी चिल्लाते हैं। लेकिन ये हाय-हाय करते रहें, भारतीय जनता पार्टी सभी बेईमानों को बाय-बाय करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जनता को लूटने वालों ने रोका झारखंड का विकास 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री स्व. श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी ने जब अलग झारखंड राज्य की घोषणा की थी, तब उनका सपना था कि खनिज संपदा और मेहनतकश लोगों वाला झारखंड राज्य देश का सबसे अच्छा राज्य बनेगा। लेकिन दुर्भाग्य से यहां सत्ता में चोरों की ऐसी जमात आ गई, जो आपकी कमाई पर डाका डालना चाहती थी। आप अपनी मेहनत-मशक्कत से कमाई करते रहे और ये लूटते रहे। कोई सोच सकता है कि मुख्यमंत्री पद पर बैठा हुआ कोई व्यक्ति कभी जेल जाएगा? लेकिन इन्होंने कर्म ही ऐसे किए हैं। लेकिन यह इतनी मोटी चमड़ी के हैं कि इन्हें जेल जाने के बाद भी समझ नहीं आई। ये जमानत पर हैं, फिर भी आपसे वोट मांग रहे हैं। अब आने वाली 13 तारीख को झारखंड की जनता अपने वोट से यह फैसला करेगी कि इन्हें वापस जेल भेज दिया जाए और झारखंड की गरीब जनता के साथ अन्याय करने का दंड दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed