फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Janardan Singh of Police Housing Corporation suspended after Hema Meena

MP News: हेमा मीणा के बाद पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के जर्नादन सिंह निलंबित

Thu, 18 May 2023 01:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 May 2023 01:05 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हेमा मीणा के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है। परियोजना इंजीनियर जर्नादन सिंह के मामले में भी गंभीर शिकायत मिली है। इनके निलंबन के आदेश अधिकरियों को दे रहा हूं। 
 

विज्ञापन
MP News: Janardan Singh of Police Housing Corporation suspended after Hema Meena
हेमा मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 हजार रुपए वेतन पाने वाली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की असिस्टेंट इंजीनियर हेमा मीणा की सेवा समाप्ति के बाद अब परियोजना इंजीनियर जनार्दन सिंह पर भी निलंबन की गाज गिरी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जर्नादन के निलंबन के आदेश दे रहा हूं। इसके बाद एसीएस होम राजेश राजौरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यवेक्षण में लापरवाही के कदाचरण के क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉपोरेशन के परियोजना इंजीनियरि जर्नादन सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। 
विज्ञापन


आदेश में लिखा है कि हेमा मीणा लंबी अवधि से जर्नादन सिंह प्रभारी परियोजना इंजीनियर संभाग सागर के अधीन कार्य कर रही थी। इसलिए हेमा मीणा पर प्रभावी पर्यवेक्षण करना जर्नादन सिंह का कर्तव्य था। इसके पर्यवेक्षण की असफलता के कारण मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अद्योसंरचना विकास निगम की छवि धूमिल हुई है। इसलिए परियोजना इंजीनियर जर्नादन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया जाता है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हेमा मीणा के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है। परियोजना इंजीनियर जर्नादन सिंह के खिलाफ भी गंभीर शिकायत मिली है। इनके निलंबन के आदेश अधिकरियों को दे रहा हूं। बता दें लोकायुक्त की कार्रवाई में हेमा मीणा के पास करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति मिली है। यह संपत्ति हेमा ने जर्नादन सिंह की मदद से बनाई। जर्नादन ने ही हेमा के फार्महाउस का निर्माण कराया। वह ही लेनदेन का काम करता था। इन दोनों के भ्रष्टाचार की पहले भी शिकायत हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन





लोकायुक्त पुलिस को नहीं मिल रहे सबूत
हेमा मीणा इंजीनियर के साथ शातिर भी बताई जाती है। उसने अपने नाम बहुत कम सब पिता के नाम पर संपत्तियां खरीदी हैं। लोकायुक्त पुलिस को अब तक की जांच में कई स्थानों पर ऐसे संकेत मिले हैं कि हेमा के नाम से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की काली कमाई का निवेश है। हेमा की कॉल डिटेल में दो जोन के आईजी रह चुके एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की लंबी बातचीत और पुलिस लिखी गाडिय़ां बंगले और फार्म हाउस में आने से लोकायुक्त पुलिस मान रही है कि किसी बड़े अधिकारी ने हेमा के नाम पर निवेश किया है। हालांकि लोकायुक्त पुलिस को कुछ साक्ष्य नहीं मिल रहे, जिससे वह आगे की जांच कर रहे।

प्रोजेक्ट्स जांच की जद में 
लोकायुक्त के अधिकारियों ने बताया कि हेमा मीणा के खिलाफ जांच तेजी से की जा रही है। 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा होने के बाद यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि हेमा मीणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की किन प्रोजेक्ट की प्रभारी रही हैं या रह चुकी है, इसकी जानकारी मांगी है, ताकि यह पता चले कि वहां कैया कार्य हुआ है। सूत्रों की मानें तो 7 कोड़ की संपत्ति का खुलासा होने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने भी हेमा की संपत्तियों की जानकारी जटाना शुरू कर दिया है। लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि बैंकों को पत्र भेजे गए हैं, लेकिन बैंक शाखा संबंधी जानकारी नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed