फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: International Geeta Mahotsav in the state from today, cultural programs based on Lord Krishna will be

MP News: प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आज से, भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

Mon, 01 Dec 2025 08:45 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 01 Dec 2025 08:45 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन में शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे, जहां तीन दिनों तक विविध नृत्य-नाट्य, गीता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। संस्कृति एवं जनसंपर्क विभाग सहित कई संस्थानों के संयुक्त सहयोग से दशहरा मैदान पर यह भव्य आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे। संस्कृति, जनसंपर्क, उच्च शिक्षा, जेल, कृष्ण पाथेय न्यास और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन के दशहरा मैदान पर एक से तीन दिसंबर तक राज्य स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  डीजी-आईजी कॉफ्रेंस: डीजीपी कैलाश मकवाना ने पीएम मोदी को बताई सिंहस्थ की क्राउड मैनेजमेंट प्लानिंग
विज्ञापन


सोमवार सुबह 9 बजे से श्रीकृष्ण परंपरा के आचार्यों के सानिध्य में गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी संभागीय, जिला, विकासखंड मुख्यालय पर भी सस्वर गीता पाठ किया जाएगा। सोमवार एक दिसंबर को शाम 7 बजे से दशहरा मैदान पर प्रसिद्ध कलाकार पुनीत इस्सर के निर्देशन में जय श्री कृष्ण-गीता सार नृत्य-नाट्य का मंचन किया जाएगा। मंगलवार 2 दिसंबर को शाम 7 बजे से नई दिल्ली की कलाकार वैष्ण्वी शर्मा द्वारा विराटजयी-काव्य प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही मोहित शेवानी के निर्देशन में कृष्णायन नाट्य का मंचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से, चार दिन चलेगी बैठकें, तीन दिसंबर को गैसकांड की बरसी पर छुट्टी

बुधवार 3 दिसंबर को शाम 7 बजे से विश्ववंदनीय नाट्य का मंचन किया जाएगा। इसकी परिकल्पना और आलेखन डॉ. वीनस तरकसवार द्वारा किया गया है। नाट्य का संगीत और निर्देशन उमेश तरकसवार द्वारा किया जाएगा। श्वेता देवेंद्र द्वारा भरतनाट्यम, क्षमा मालवीय द्वारा कथक और कविता शाजी द्वारा मोहिनीअट्टम नृत्य की प्रस्तुति होगी। गीता ऑन व्हील्स नाट्य का मंचन सलाउद्दीन पाशा द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में माधव दर्शनम-लघु चित्र शैलियों में चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed