{"_id":"69bcb6737c76a00e74056aa4","slug":"mp-news-interaction-with-industrialists-in-jaipur-on-saturday-cm-mohan-yadav-will-tell-about-investment-oppo-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जयपुर में शनिवार को उद्योगपतियों से संवाद, सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर बताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जयपुर में शनिवार को उद्योगपतियों से संवाद, सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर बताएंगे
Fri, 20 Mar 2026 08:22 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 20 Mar 2026 08:22 AM IST
सार
मध्य प्रदेश को निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव जयपुर में उद्योगपतियों से सीधे संवाद करेंगे। इस इंटरैक्टिव सेशन में राज्य की नई औद्योगिक नीतियों, अधोसंरचना और निवेश अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश को देश का भरोसेमंद और तेजी से उभरता निवेश गंतव्य बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। इसी कड़ी में वे विभिन्न राज्यों में रोड-शो और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद कर राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को साझा कर रहे हैं। 21 मार्च को जयपुर के आईटीसी राजपूताना में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्य प्रदेश में वे उद्योग जगत से सीधे संवाद करेंगे और राज्य में निवेश के अवसरों, नई औद्योगिक नीतियों और बेहतर अधोसंरचना के बारे में जानकारी देंगे।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अब संभावनाओं तक सीमित राज्य नहीं रहा। नीतिगत स्पष्टता, त्वरित निर्णय क्षमता और मजबूत औद्योगिक आधार के साथ राज्य निवेश को धरातल पर उतारने में अग्रणी बन गया है। उनका मानना है कि निवेश केवल पूंजी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षेत्रीय विकास का माध्यम है। जयपुर सत्र में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल, गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, नवीकरणीय ऊर्जा, माइनिंग और पर्यटन क्षेत्रों के उद्योगपति और संगठन शामिल होंगे। वन-टू-वन बैठक और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से सेक्टर-विशेष अवसर, परियोजना स्तर के सहयोग और समयबद्ध निवेश क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal News: अयोध्या बायपास पर झुग्गियां हटाने के विरोध में सड़क जाम, लट्ठ लेकर दौड़े लोग, घंटेभर थमा ट्रैफिक
डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश ने हाल ही में 18 नई औद्योगिक नीतियों को लागू किया और दो ‘जन विश्वास अधिनियमों’ के माध्यम से प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया। राज्य में औद्योगिक विकास को पूरे प्रदेश में संतुलित रूप से फैलाने की योजना भी है। इसके तहत उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क, नर्मदापुरम में पावर और रिन्यूएबल एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन, ग्वालियर में फुटवियर पार्क, जबलपुर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब, रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क और धार में पीएम मित्रा पार्क जैसी पहलें शामिल हैं।
ये भी पढें- Bhopal News: जमानत मिलते ही गायब हुआ असलम चमड़ा, परिजनों ने कहा- पुलिस ने उठाया, पुलिस बोली- कोई चाल होगी
इसके साथ ही भोपाल में संत रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क और इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रीवा में विकसित हो रहे आईटी पार्क राज्य के नवाचार, कौशल और प्रतिभा विकास को गति दे रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर और आसपास के उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश के औद्योगिक अवसरों, निवेश प्रोत्साहनों और मजबूत अधोसंरचना से परिचित कर उन्हें निवेश के लिए प्रेरित करना है।