फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Instructions to identify Pakistani visa holders, CM said – there should be no illegal activities arou

MP News: पाक वीजाधारकों की पहचान करने के निर्देश, CM बोले- शिक्षण केंद्रों के आसपास अवैधानिक गतिविधियां न हो

Sun, 27 Apr 2025 06:41 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Apr 2025 06:41 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में उच्च स्तरीय बैठक में  सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों की निगरानी, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण और सोशल मीडिया पर सतर्कता जैसे विषयों पर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
MP News: Instructions to identify Pakistani visa holders, CM said – there should be no illegal activities arou
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएचक्यू में ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने की बात कही। 
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी वीजा धारक नागरिकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। तय समय सीमा के बाद मध्यप्रदेश में केवल लंबी अवधि, राजनयिक और आधिकारिक वीजा धारकों को ही रहने की अनुमति होगी, बाकी सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं की पहचान कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। सीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो।
विज्ञापन


नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण को बड़ी उपलब्धि बताया
डॉ. यादव ने नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने जानकारी दी कि बालाघाट जिले को गंभीर नक्सली गतिविधियों वाले क्षेत्रों की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में राज्य में कई नक्सलियों का सफाया किया गया है और आगामी वर्ष तक प्रदेश को नक्सलवाद मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण केंद्रों को अपराध स्थल नहीं बनने देंगे
मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश भर में शिक्षण संस्थाओं पर नजर रखी जाए। उन्होंने भोपाल में कुछ युवकों द्वारा स्कूल, कॉलेज की कुछ छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपराध से संबंधित खबरों पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण परिसरों अथवा इनके नजदीक कोई भी अवैधानिक गतिविधियां न हों, सतत् रूप से नजर रखी जाए। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। दोषियों को बिल्कुल न छोड़ें।

त्योहारों में शांति व्यवस्था के लिए अलर्ट मोड में पुलिस बल
आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती और समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिए अग्रिम तैयारी करने के आदेश दिए गए।


सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी की हिदायत
डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों को लेकर भी चिंता जताई और निर्देश दिए कि सभी जिलों में स्थापित सोशल मीडिया सेल सतर्क रहें। किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक कंटेंट पर तुरंत प्रतिक्रिया देकर सही जानकारी साझा की जाए और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed