फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Indian team defeated England in the semi-finals and reached the T-20 final, CM Dr. Yadav congratulate

MP News: भारतीय टीम सेमी फाइनल में इंग्लैंड को हरा टी-20 के फाइनल में पहुंची, सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई

Fri, 06 Mar 2026 12:09 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 06 Mar 2026 12:09 AM IST
सार

आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर देशवासियों को गर्व का अवसर दिया है।
 

विज्ञापन
MP News: Indian team defeated England in the semi-finals and reached the T-20 final, CM Dr. Yadav congratulate
सीएम डॉ. यादव ने टीम इंडिया को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप सीरीज के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे मैच में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal news: एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि टीम इंडिया की यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने जिस तरह से दबाव के बीच संयम और रणनीति के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की है, वह युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट भारत में केवल एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावना से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भारतीय टीम इसी आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन को बनाए रखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी जीत हासिल करेगी और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेगी। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: वन विभाग से मंजूरी में देरी बनी रोड में रोड़ा, 48 सड़क परियोजनाएं 117 से 1838 दिन तक लटकी रहीं

बता दें अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। यह मैंच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। गुरुवार को भारत ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला में हराकर फाइनल में जगह बनाई। 

ये भी पढ़ें- उम्र का शतक: पूर्व डीजीपी एचएम जोशी का 100 वें जन्म दिन पर अभिनंदन, दस्यु उन्मूलन में निभाई थी अहम भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed