फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Inauguration of World Shooting Championship, CM Shivraj said – will make Bhopal a sports hub

MP News: वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ, सीएम शिवराज बोले- भोपाल को खेल का हब बनाएंगे

Tue, 21 Mar 2023 10:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Mar 2023 10:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेलों के बिना जिंदगी अधूरी है, बल्कि जिंदगी ही खेल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आनंद विभाग बना है।

विज्ञापन
MP News: Inauguration of World Shooting Championship, CM Shivraj said – will make Bhopal a sports hub
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ रिमोट का बटन दबाकर किया। साथ ही शूटिंग कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेलों के बिना जिंदगी अधूरी है, बल्कि जिंदगी ही खेल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आनंद विभाग बना है। लोग प्रसन्न रहें इसका ध्यान रखा जा रहा है। भोपाल खेल का हब बनाकर रहेंगे। सीएम ने कहा कि हम जो कहते हें, वह करेंगे। खेलों के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। 22 मार्च से राज्य शूटिंग अकादमी में चैम्पियनशिप की शुरुआत होगी। 27 मार्च तक चलने वाली चैम्पियनशिप में 33 देशों के करीब 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। सीएम ने कहा कि अतिथि देवो भव: हमारे देश की परम्परा है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उत्कृष्ट खिलाड़यों को आगे बढ़ने का अवसर देती है।
विज्ञापन


रॉसी ने कहा कि भारत सुंदर देश है
खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खेलों को बढ़ावा देने के अनेक प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश को खेलों का उत्कृष्ट राज्य बनाने और भोपाल को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। आईएसएसएफ के अध्यक्ष लुसियानो रॉसी ने कहा कि भारत सुंदर देश है। भोपाल की सुंदरता भी अद्वितीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे खेलों की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह देश ले रहे भाग 
भोपाल में होने वाली इस प्रतियोगिता में अजरबैजान, बांग्लादेश, बोस्निया हर्जेगोविना, ब्राजील, चीन, चेक गणराज्य, डेनमार्क, स्पेन, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, हंगरी, इंडोनेशिया, ईरान, इजरायल, जापान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, कोरिया, सऊदी अरब, लिथुआनिया, मालदीव, मैक्सिको, रोमानिया, सिंगापुर, सर्बिया, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, चीनी ताइपे, अमेरिका और उज्बेकिस्तान के निशानेबाज हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed