फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In the election year, Kisan Morcha will organize Kisan Sammelan and Padyatra at Mandal level in the s

MP News: चुनावी साल में किसान मोर्चा प्रदेश में किसान सम्मेलन एवं मंडल स्तर पर पदयात्रा आयोजित करेगा

Sat, 08 Apr 2023 08:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 08 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

प्रदेश में किसानों को साधने के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के सभी जिलों में किसान सम्मेलन और मंडल स्तर पर प्रदयात्रा आयोजित करने करने जा रहा है। 

विज्ञापन
MP News: In the election year, Kisan Morcha will organize Kisan Sammelan and Padyatra at Mandal level in the s
बीजेपी कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में राजनीति दल किसानों को साधने में जुट गए है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसान को साधने के लिए भाजपा का किसान मोर्चा प्रदेश में किसान सम्मेलन और मंडल स्तर पर पदयात्रा आयोजित करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में किसान एक बड़ा वोट बैंक हैं। प्रदेश में 62 प्रतिशत आबादी किसान है। अब प्रदेश में गेहूं की खरीद शुरू होने वाली है। प्रदेश में करीब 70 हजार हेक्टेयर में लगी फसल बारिश से बर्बाद हुई है। सरकार ने मुआवजा देने के साथ ही पानी लगने से कम चमक वाला गेहूं भी समर्थन मूल्य पर खरीदने का ऐलान किया है। सरकार चुनावी साल में किसानों को साध कर रखना चाहती है। इसके लिए अब किसान सम्मेलन और मंडल स्तर पर पदयात्रा निकालने जा रही है। 9 से 14 अप्रैल के बीच प्रदेश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। 2018 में भाजपा की सरकार कांग्रेस की कर्ज माफी योजना के कारण चली गई थी। इस बार फिर कांग्रेस ने फिर सत्ता में आने पर कर्ज माफी का ऐलान कर दिया है। ऐसे में भाजपा भी कोई गलती नहीं करना चाहती। हालांकि प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने भी डिफाल्टर किसानों के ब्याज का भुगतान करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

 
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि सामाजिक न्याय समरसता सप्ताह कार्यक्रम के तहत किसान मोर्चा प्रदेश के समस्त मंडलों मे ग्रामीण स्तर पर पदयात्रा का आयोजन करेगा। शहरी क्षेत्र में श्री अन्न (मोटे अनाज) के जनजाग्रति पदयात्रा की जायेगी। उन्होंने कहा कि श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए उत्पादक कृषकों की सूची बनाकर उन्हें बाजार उपलब्ध करवाने का कार्य किया जायेगा। प्राकृतिक कृषि करने वाले किसान परिवारों की सूची बनाकर उन्हें सम्मेलन में सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रायोजित किसान सम्मेलन भाजपा के ही अनुषांगिक संगठन के द्वारा किया जा रहा है। क्या अतिवृष्टि, ओलावृष्टि का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। यदि हो चुका है तो किसानों के खातों में मुआवजा राशि अब तक क्यों नहीं पहुंची। यदि नहीं हुआ है तो किसानों को मैं हूं ना कहने वाले किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्नदाताओं को धोखा क्यों दिया? यह बात किसान भाजपा के नेताओं से पूछेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed