फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In Seoni cow slaughter case, CM said - further action will be taken after ADG's investigation report.

MP News: सिवनी गोवंश वध मामले में सीएम बोले- एडीजी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे होगी कार्रवाई

Sun, 23 Jun 2024 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 07:47 PM IST
सार

सिवनी में गोवंश की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में हैं। उन्होंने कहा है कि जांच के लिए सिवनी गई एडीजी स्तर के अफसर की टीम की रिपोर्ट पर आगे और एक्शन लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
MP News: In Seoni cow slaughter case, CM said - further action will be taken after ADG's investigation report.
भोपाल में सीएम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवनी में गोवंश की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक दिन पहले एसपी-कलेक्टर को हटा दिया है। उसके बाद रविवार को एडीजी अस्तर के अधिकारियों की टीम को जांच के लिए सिवनी भेजा गया था। इस पर सीएम ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय व समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में गोवध अधिनियम लागू है और उसका पालन सख्ती से होगा। राज्य स्तर पर इसकी मानिटरिंग का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर है। सभी जिलों को निर्देश हैं कि प्रदेश में गोवध अधिनियम लागू है। इस अधिनियम के अंतर्गत जो भी अपराध करे उस पर कठोर कार्रवाई करें। इस तरह के मामले में कठोर कार्रवाई की मानिटरिंग प्रदेश स्तर पर भी कर रहे हैं। इसी के चलते एक माह में साढ़े पांच सौ से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सात हजार से अधिक गोवंश को बचाया गया है। सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई की गई है। हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। सिवनी बॉर्डर का इलाका है। यहां बड़ी घटना हुई है। एडीजी स्तर के अधिकारी को जांच के लिए भेजा है। उनकी अनुशंसा के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए, मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आवागमन के साधन को लेकर हमारी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। वर्तमान में इंदौर और भोपाल मेट्रो ट्रेन का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके आखिरी चरण का काम शेष रह गया है, जल्द ही दोनों मेट्रो ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वंदे भारत ट्रेन का नया वर्जन निकाला है। इसमें हमारी बनी बनाई पटरियों पर वंदे मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी स्पीड भी डबल हो जाएगी।

साथ ही ऐसे छोटे इलाके में जहां आवागमन ज्यादा है, वहां मेट्रो के प्रोजेक्ट को लेकर कठिनाइयां आती हैं। ऐसे में रोप-वे, केबल कार के माध्यम से यातायात की व्यवस्था में सुव्यवस्था स्थापित कर सकते हैं। ऐसे कई विषयों को लेकर हमने जॉइंट मीटिंग की है। खासकर पहले चरण में पांच शहर इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में हम काम कर रहे हैं। इंदौर से उज्जैन मेट्रो ट्रेन की एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट आई थी, सिंहस्थ से पहले इस प्रोजेक्ट को हाथ में लेने का निर्णय किया है। हम अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए, मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed