फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In-depth discussion on the economy on the sixth day of the Congress presidents' training; Rahul Gandh

MP News: कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण का छठवां दिन, अर्थव्यवस्था पर गहन विमर्श,राहुल गांधी कल करेंगे शिरकत

Fri, 07 Nov 2025 04:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 07 Nov 2025 04:22 PM IST
सार

पचमढ़ी में जारी कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में छठे दिन अर्थव्यवस्था और राजनीति पर विशेष सत्र आयोजित हुआ, वहीं कल राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हाल ही में नियुक्त जिलाध्यक्षों के परिजनों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
MP News: In-depth discussion on the economy on the sixth day of the Congress presidents' training; Rahul Gandh
प्रशिक्षण शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पचमढ़ी में जारी प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र को ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने संबोधित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में  राहुल गांधी शनिवार को शामिल होंगे। वे दोपहर में शिविर पहुंचेंगे और रात पचमढ़ी में रुकेंगे। कांग्रेस ने हाल ही में नियुक्त जिलाध्यक्षों के परिजनों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है, और आयोजन टीम ने उन्हें अलर्ट पर रहने को कहा है। राहुल गांधी शिविर में नए जिलाध्यक्षों से विभिन्न विषयों पर व्यक्तिगत चर्चा भी करेंगे। प्रशिक्षण का यह चरण 2 नवंबर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन




राजनीतिक व आर्थिक विषयों विस्तार से की चर्चा
चक्रवर्ती ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा चुनौतियों, अवसरों और वास्तविक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह वर्तमान केंद्र सरकार आंकड़ों और प्रस्तुतियों का उपयोग जनता को भ्रमित करने के लिए कर रही है। उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में आर्थिक संकेतकों का विश्लेषण करते हुए प्रतिभागियों को वास्तविक आर्थिक परिस्थितियों से अवगत कराया। सत्र के दौरान जिला अध्यक्षों ने प्रश्नोत्तर में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और राजनीतिक व आर्थिक विषयों को गहराई से समझने का अवसर प्राप्त किया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य जिला स्तर के संगठन को मजबूत करना और नेताओं को तथ्यों पर आधारित राजनीतिक समझ प्रदान करना है, ताकि वे जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित कर सकें।
विज्ञापन


राहुल गांधी का पूरा शेड्यूल 
दोपहर 2:30 बजे: भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे
दोपहर 3:00 बजे: हेलीकॉप्टर से भोपाल से पचमढ़ी रवाना
दोपहर 3:35 बजे: पचमढ़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक
शाम 4:30 बजे: जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग सेशन में शामिल होंगे (लगभग 3 घंटे तक)
शाम को: सभी जिला अध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा
रात में: जिला अध्यक्षों के साथ डिनर
रात्रि विश्राम: पचमढ़ी के रवि शंकर भवन में
अगले दिन (09 नवंबर)
सुबह 11:00 बजे: पचमढ़ी से भोपाल के लिए रवाना

यह भी पढ़ें-एसआईआर में शिक्षकों को झोंकने पर बवाल, सिंघार बोले-स्कूल बंद होने की नौबत, बच्चों का भविष्य खतरे में
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे का अभी तक कार्यक्रम तय नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति भी प्रस्तावित है, हालांकि उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। शिविर का संचालन सर्वोदय संस्था, महाराष्ट्र के सचिन राव और सांसद निशिकांत सैंथिल कर रहे हैं, जबकि मध्यप्रदेश में समन्वय की जिम्मेदारी महेंद्र जोशी संभाल रहे हैं। प्रदेश के 71 संगठनात्मक जिलों में ऑब्जर्वर रिपोर्ट के आधार पर नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।


यह भी पढ़ें-हमीदिया में अब किडनी मरीज भी निश्चिंत होकर करा सकेंगे हार्ट की जांच, CM आज कैथ लैब का करेंगे शुभारंभ


मिशन 2028 पर केंद्रित प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण का मुख्य फोकस मिशन 2028 के तहत जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है। जिला अध्यक्षों को बताया जा रहा है कि वे जमीनी स्तर पर संगठन में नई ऊर्जा कैसे लाएं, कैसे जनता से आत्मीय संबंध बनाएं और पार्टी की ऐतिहासिक भूमिका व स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को जनसंपर्क के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed