फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In Bhopal, a woman Patwari demanded a bribe of Rs 36,000 for demarcation, Lokayukta caught her red ha

MP News: भोपाल में महिला पटवारी ने सीमांकन के लिए मांगी 36 हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगेहाथ दबोचा

Wed, 14 May 2025 06:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 May 2025 06:27 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हुजूर तहसील की महिला पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने सीमांकन के बदले किसान से प्रति एकड़ दो हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
MP News: In Bhopal, a woman Patwari demanded a bribe of Rs 36,000 for demarcation, Lokayukta caught her red ha
भोपाल में रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने महिला पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। हुजूर तहसील की पटवारी सुप्रिया जैन ने 18 एकड़ जमीन के सीमांकन के लिए प्रति एकड़ दो हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में भोपाल लोकायुक्त को शिकायत की गई थी। लोकायुक्त पुलिस भोपाल को मंगलवार को सीमांकन के लिए पटवारी सुप्रिया जैन द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मोहम्मद असलम, जो कि भोपाल जिले की हुजूर तहसील के ग्राम मुबारकपुर के निवासी हैं और पेशे से किसान है। उन्होंने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर को शिकायत दी थी। असलम की 18 एकड़ कृषि भूमि ग्राम कलाखेड़ी में स्थित है, जिस पर सीमांकन की आवश्यकता थी क्योंकि पड़ोसी किसान जमीन पर कब्जा कर रहे थे। सीमांकन के लिए उन्होंने लोक सेवा केंद्र में आवेदन किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार ने हल्का पटवारी सुप्रिया जैन (हल्का 40, परवलिया सड़क) को सीमांकन आदेश जारी किया। आरोप है कि सुप्रिया जैन ने सीमांकन की एवज में प्रति एकड़ 2000 रुपए के हिसाब से 36,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


आवेदक ने रिश्वत देने से इंकार करते हुए 13 मई 2025 को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। सत्यापन के दौरान पटवारी द्वारा 30,000 रुपए की रिश्वत मांगना प्रमाणित हुआ, जिसके बाद 14 मई 2025 को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जाल बिछाया। टीम ने पटवारी सुप्रिया जैन को 10,000 रुपए की प्रथम किस्त लेते समय लालघाटी स्थित उनके निवास की पार्किंग में पकड़ा। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed