फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In Bhopal, a car ran for 500 meters with a constable stuck in the bonnet of the car, and also hit a b

MP News: भोपाल में कार के बोनट में फंसे आरक्षक को लेकर 500 मीटर तक दौड़ाई कार, बाइक को भी मारी टक्कर

Sat, 04 May 2024 12:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 04 May 2024 12:03 AM IST
सार

पिपलानी पुलिस ने घायल सिपाही की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुजय सिंह (29) निवासी लवकुश नगर अवधपुरी बताया गया है।

विज्ञापन
MP News: In Bhopal, a car ran for 500 meters with a constable stuck in the bonnet of the car, and also hit a b
कार के बोनट में फंसे आरक्षक को लेकर 500 मीटर तक दौड़ाई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहे पर शुक्रवार शाम रेड सिग्नल जंप कर निकलने का प्रयास कर रही काली फिल्म चढ़ी कार को सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक कार के बोनट पर चढ़ गया तो चालक ने करीब 500 मीटर तक कार दौड़ा दी। साथी पुलिस वाले और राहगीरों ने पीछा कर कार रोकी, लेकिन इसके पहले वह एक बुजुर्ग बाइक सवार को भी टक्कर मार चुका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पिपलानी पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता का पालन करवाने के लिए सड़क पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहे पर ट्रैफिक के एएसआई और दो सिपाही भी रोजाना चैकिंग करते हैं। शाम के समय इस चौराहे पर वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभालती है। शुक्रवार की शाम करीब सवा छह बजे काले रंग की एक कार, जिसमें काली फिल्म चढ़ी हुई थी, वह पिपलानी से रत्नागिरी की तरफ जा रही थी। पुलिस की टीम को देखकर चालक ने रेड सिग्नल में चौराहे को पार करने का प्रयास किया तो ड्यूटी पर तैनात आरक्षक राहुल जायसवाल ने उसे रोकना चाहा। चालक ने कार रोकने के बजाए राहुल को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर उसी कार के बोनट पर जाकर गिरा। इसके बावजूद चालक ने कार रोकने के बजाए उसे रत्नागिरी तिराहे की तरफ दौड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस और राहगीरों ने पीछा कर रोकी कार
बोनट पर फंसा सिपाही चालक को कार रोकने के लिए आवाज लगाता रहा। इधर, चौराहे पर तैनात दूसरे पुलिस कर्मचारियों ने बाइक से उसका पीछा करना शुरू किया। राहुल के शोर मचाने पर राहगीरों ने भी कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। बाइक पर सवार एक बुजुर्ग राहगीर ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग गिरकर घायल हो गए। पीछा कर रहे पुलिस कर्मचारियों के शोर मचाने पर करीब 500 मीटर दूर चालक ने कार रोकी तो पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पिपलानी पुलिस ने घायल सिपाही की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुजय सिंह (29) निवासी लवकुश नगर अवधपुरी बताया गया है। वह एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। आरोपी की अल्ट्रोज कार जब्त कर ली गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कार से किसी काम से निकला था। कार में काली फिल्म चढ़ी होने के कारण वह पुलिस को देख घबरा गया था। उसे लगा कि पुलिस पकड़ लेगी, इसलिए रेड सिग्नल में निकले का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed