{"_id":"69d2609f4370dbff4d03ac48","slug":"mp-news-immediately-assess-the-damage-caused-by-the-storm-and-rain-cm-yadav-said-will-provide-immediate-as-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आंधी-बारिश से नुकसान का तुरंत आकलन करें; सीएम यादव बोले- किसानों को तुरंत उपलब्ध कराएंगे सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आंधी-बारिश से नुकसान का तुरंत आकलन करें; सीएम यादव बोले- किसानों को तुरंत उपलब्ध कराएंगे सहायता
Sun, 05 Apr 2026 06:46 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:46 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को तुरंत सर्वे कर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान किसी भी प्रकार की चिंता न करें, राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मौसम के असामान्य बदलाव से हुई फसलों और संपत्ति की क्षति का जल्द से जल्द सर्वे कराएं। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही और शीघ्र आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में अधिक नुकसान हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर राहत कार्य शुरू किए जाएं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- वंदे मातरम से परहेज करने वाला नहीं चाहिए विधायकः निगम अध्यक्ष बोले-चुनाव के समय लगते हैं तिलक, ओढ़ते हैं चुनरी
बता दें कि बीते दिनों ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों के साथ राजगढ़, रायसेन और बैतूल सहित अन्य क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हुई है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में सहारा मिल सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विस के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को श्रद्धांजलि: CM बोले-संसदीय परंपराओं के प्रति उनका जीवन समर्पित रहा