फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   "We Don't Want an MLA Who Refuses to Recite 'Vande Mataram'": Corporation Chairman States—"During Elections, T

वंदे मातरम से परहेज करने वाला नहीं चाहिए विधायकः निगम अध्यक्ष बोले-चुनाव के समय लगते हैं तिलक, ओढ़ते हैं चुनरी

Sun, 05 Apr 2026 05:44 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 05 Apr 2026 05:44 PM IST
सार

भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर वंदे मातरम को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने विधायक आरिफ मसूद पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ नेता चुनाव के समय धार्मिक आस्था दिखाते हैं, लेकिन बाद में वंदे मातरम से दूरी बना लेते हैं।

विज्ञापन
"We Don't Want an MLA Who Refuses to Recite 'Vande Mataram'": Corporation Chairman States—"During Elections, T
भोपाल निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर एक बार फिर वंदे मातरम’ को लेकर राजनीति गरमा गई है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शाहपुरा में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक आरिफ मसूद पर तीखा निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। सूर्यवंशी ने कहा कि जनता को अगली बार ऐसा विधायक चुनना चाहिए, जिसे वंदे मातरम गाने से परहेज न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता चुनाव के समय धार्मिक आस्था का दिखावा करते हैं तिलक लगवाते हैं, आरती करते हैं, चुनरी ओढ़ते हैं लेकिन जीतने के बाद उनकी निष्ठा बदल जाती है।
विज्ञापन


चुनावी भक्ति बनाम असली निष्ठा
जनसभा को संबोधित करते हुए सूर्यवंशी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वोट पाने के लिए कुछ नेता दिखावटी आस्था का सहारा लेते हैं, लेकिन राष्ट्र के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पीछे हट जाते हैं। उन्होंने इसे चुनावी भक्ति बताते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-30% से ज्यादा DNA डैमेज खतरनाक, धूम्रपान करने वालों पर सबसे ज्यादा खतरा,नई जांच से खुलेगा राज
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रवाद के नाम पर वोट की अपील
निगम अध्यक्ष ने साफ कहा कि मध्य विधानसभा का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति को मिलना चाहिए, जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वोपरि रखे और वंदे मातरम का सम्मान करे। उन्होंने नागरिकों से जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें-पार्किंग, अतिक्रमण और सौंदर्यकरण पर बड़ा एक्शन प्लान तैयार

विकास कार्यों के बीच सियासी संदेश
शाहपुरा के वार्ड 51 में पार्क और सीसी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में यह बयान दिया गया। कार्यक्रम में संगठन प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, पार्षद स्नेहलता भगवत रघुवंशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed