फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Illegal contract was being run near the school, MP Pragya arrived with a hammer in her hand, police f

MP News: BJP MLA पर अवैध शराब ठेका चलाने का आरोप लगाकर साध्वी प्रज्ञा ने उठाया हथोड़ा, पुलिस जोड़ती रही हाथ

Tue, 05 Mar 2024 05:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सीहोर में भाजपा विधायक सुदेश राय पर अवैध रूप से शराब दुकान चलाने का आरोप लगाया। हालांकि, विधायक ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। एक कार्यक्रम में पहुंची सांसद शराब दुकान का ताला तोड़ने हथोड़ा लेकर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने हाथ जोड़े, लेकिन सांसद नहीं मानी। 

विज्ञापन
MP News: Illegal contract was being run near the school, MP Pragya arrived with a hammer in her hand, police f
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भले ही पार्टी का टिकट न मिला हो, उनके तेवर ठंडे नहीं पड़े हैं। उन्होंने सीहोर विधायक सुदेश राय पर अवैध शराब दुकान चलाने का आरोप लगाया और हथोड़ा लेकर दुकान का ताला तोड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर खड़े रहे और उनसे रुकने की फरियाद करते रहे। वह नहीं मानीं और ताला तोड़ दिया। हालांकि, विधायक सुदेश राय ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

विज्ञापन


मामला सोमवार का है। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सीहोर के खजुरिया कलां गांव में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। वहां ग्रामीणों और स्कूली छात्राओं ने शराब दुकान की शिकायत की। इस पर साध्वी ने हाथ में हथोड़ा उठाया और पत्थर के साथ शराब दुकान का दरवाजा तोड़ने पहुंच गईं। ताला तोड़कर उन्होंने दुकान से शराब को बाहर निकलवाया और उसे फिंकवाया। आबकारी विभाग ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अवैध शराब का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खजुरिया कलां गांव के स्कूल के पास ही एक शराब दुकान संचालित हो रही थी, जिसे लेकर लोगों में विरोध था। सांसद ने भाजपा विधायक सुदेश राय पर अवैध तरीके से शराब दुकान चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने राय को विधायक पद से हटाने की मांग भी कर दी। सांसद ने कहा कि मुझे यह बताते हुए शर्म आ रही है कि यह ठेका भाजपा विधायक का है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। आबकारी विभाग का जो अधिकारी इसमें मिला हुआ है, उसे तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश कलेक्टर को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी जोड़ते रहे हाथ 
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर जब शराब दुकान का ताला तोड़ने हथोड़ा और पत्थर लेकर जा रही थी, तब पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इसके बाद भी सांसद ने दुकान के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। सांसद ने कहा कि गिरफ्तार करना है तो कर लीजए। हम भी विनम्रतापूर्वक कह रहे हैं। बच्चियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे, क्योंकि यह गलत कार्य है।
 
छात्राओं ने दिखाई हिम्मत 
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूली छात्राओं ने हिम्मत दिखाई है। उन्हें कोई न तो डराए और न धमकाए। अन्यथा गलत होगा। सांसद ने कहा कि स्कूल के पास यह बिना लाइसेंस का ठेका संचालित हो रहा है। इसकी शिकायत महिलाओं और छात्राओं ने की। इससे पहले मुझे बताया गया था कि यह ठेका बंद करा दिया गया है। मैंने तब मान भी लिया था। मुझे फिर यहां पहुंचने पर शिकायत मिली है। 
  
आबकारी विभाग ने दर्ज किया केस 
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। आबकारी विभाग की सब इंस्पेक्टर शारदा कारोलिया ने बताया कि 890 लीटर अवैध शराब जब्त की है। अज्ञात अपराधी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी जांच की जा रही है।   


राय ने टिप्पणी करने से किया मना 
इस मामले में विधायक सुदेश राय ने सांसद के आरोपों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। राय ने कहा आप पर कोई कुछ भी आरोप लगा सकता है। आरोप जिस पर लगे हैं, वह झूठ भी बोल सकता है। मीडिया खुद मामले की जांच करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed