फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ijtima Bazaar is in full swing in Bhopal, huge crowd of people is gathering for shopping

Bhopal News: शबाब पर है इज्तिमा बाजार, रस्ते का माल सस्ते में! खरीदारी के लिए उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

Sun, 15 Dec 2024 11:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Dec 2024 11:24 PM IST
सार

MP News: इज्तिमा बाजार भोपाल के स्थानीय लोगों से ज्यादा आसपास के जिलों के लोगों की मौजूदगी से आबाद रहता है। पड़ोसी जिले विदिशा, राजगढ़, रायसेन और होशंगाबाद से भी बड़ी तादाद में ग्राहक यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन
MP News: Ijtima Bazaar is in full swing in Bhopal, huge crowd of people is gathering for shopping
लोगों को लुभा रहा इज्तिमा बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शॉपिंग मॉल की बड़ी श्रृंखला, बाजारों की बड़ी मौजूदगी और खरीद के लिए आइटम्स की लंबी फेहरिस्त। लेकिन सब कुछ सबके लिए किफायती नहीं होता। जरूरत और प्राप्त करने के संतोष के बीच पसरी एक बड़ी खाई कीमत कही जा सकती है। इस कमी को पूरा करने हर शहर में तरह-तरह के बाजार आकार लेते हैं। लेकिन भोपाल का इज्तिमा बाजार कई मायनों में अलग है। कीमत से लेकर वैरायटी तक इस बाजार को देश भर के खुले बाजारों से अलग बनाते हैं। रस्ते का माल सस्ते में... की कहावत अगर कहीं पूरी होती है, तो वह इस बाजार पर ही चरितार्थ कही जा सकती है।

विज्ञापन

 
राजधानी भोपाल में होने वाले आलमी तबलीगी इज्तिमा आयोजन के साथ इस बाजार की शुरुआत हुई थी। वर्ष 1948 से लगातार लग रहे इस बाजार की रौनक इतने बरसों बाद भी यथावत बनी हुई है। वर्ष 2002 में इज्तिमा आयोजन के ईंटखेड़ी शिफ्ट हो जाने के बाद भी यह बाजार अब भी ताजुल मसाजिद परिसर में ही आकार ले रहा है। इस माह की शुरुआत में शुरू हुआ यह बाजार करीब दो माह तक चलेगा।
विज्ञापन

 
इसलिए मशहूर है इज्तिमा बाजार
इज्तिमा बाजार में विदेशी गर्म जैकेट, ब्रांडेड कपड़े, शूज और कई नायाब चीजें बेहद कम दामों पर मिलती हैं। कम कीमत पर मिलने वाले गर्म कपड़ों की वजह से उन लोगों के लिए भी आसानी हो जाती हैं, जो महंगे जैकेट, स्वेटर, शॉल, कंबल आदि बाजार से नहीं खरीद पाते हैं। कम कीमत में मिलने वाले गर्म कपड़ों से कमजोर तबके के लोगों को सर्दी के खिलाफ जंग लड़ना आसान हो जाता है। साथ ही कई स्वयंसेवी संस्थाएं और व्यक्तिगत तौर पर लोग परोपकार के लिहाज से भी यहां से खरीदी कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी है खासियत
एक बड़े ओपन शॉपिंग मॉल के रूप में पसरे इस बाजार में मुरादाबादी बर्तन, हैंडलूम आइटम्स भी उपलब्ध होते हैं। यहां आने वाले शादी ब्याह या किसी खास मौके पर दिए जाने वाले गिफ्ट के लिहाज से भी बर्तनों की खरीदी करते हैं।
 
लुभाते हैं यह जायके
इज्तिमा बाजार में खानपान के कई जायके, जो इस मेले में ही मिलते हैं, मौजूद हैं। इनमें लजीज हलवा पराठा, सोहन हलवा, मैसूर पाक जैसे पकवान शामिल हैं। इन पकवानों की आमतौर पर बाजार में पूरा साल बिक्री नहीं होती है। इसके अलावा नए दौर की पसंद के लिहाज से चाइनीज फूड की दुकानें भी यहां लगने लगी हैं।

 
प्रदेश भर में प्रसिद्ध
इज्तिमा बाजार भोपाल के स्थानीय लोगों से ज्यादा आसपास के जिलों के लोगों की मौजूदगी से आबाद रहता है। पड़ोसी जिले विदिशा, राजगढ़, रायसेन और होशंगाबाद से भी बड़ी तादाद में ग्राहक यहां पहुंचते हैं। खासतौर से कोट और विदेशी जैकेट की खरीद के लिए इंदौर जैसे बड़े बाजार वाले शहर के लोग भी इस बाजार का रुख करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed