फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: IAS Niyaz got angry on The Kapil Sharma comedy show, said – for the first time saw a Hindu making fun

MP News: IAS नियाज द कपिल शर्मा कॉमेडी शो पर भड़के, बोले-पहली बार देखा एक हिंदू को अपने धर्म का मजाक उड़ाते

Tue, 29 Aug 2023 10:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Aug 2023 10:08 PM IST
सार

खान ने आगे लिखा कि विकिपिडिया पर कपिल शो का प्रोड्यूशर सलमान खान को बताया गया है। अगर यह सच है तो शो में शिखा का मजाक उड़ाना और गंभीर हो जाता है। सच्चा मुसलमान किसी के धर्म का मजाक नहीं उड़ाता।

विज्ञापन
MP News: IAS Niyaz got angry on The Kapil Sharma comedy show, said – for the first time saw a Hindu making fun
नियाज खान - फोटो : Twitter

विस्तार

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी और ब्राह्मण द ग्रेट के लेखक नियाज खान ने 'द कपिल शर्मा कॉमेडी शो' के एक सीन पर नाराजगी जाहिर की है। खान ने शो में शिखा (चोटी) के अपमान की बात कही है। उन्होंने कपिल शर्मा को पत्र लिखकर सीट हटाने की बात कही है। 
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने अंग्रेजी उपन्यास ब्राह्मण द ग्रेट लिखते समय रिसर्च में पाया कि शाखा और जनेऊ ब्राह्मण की आत्मा होती है। ब्राह्मण को चोटी रखना और जनेऊ धारण करना अति आवश्यक बताया गया है। कपिल शर्मा के शो में शिखा का जिस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है, मैं शीघ्र सीन हटाने के लिए कपिल शर्मा को पत्र लिखूंगा। 
विज्ञापन


वहीं, खान ने शो का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा देखें शिखा का अपमान? मैंने पहली बार एक हिंदू कलाकार को अपने ही धर्म का मजाक उड़ाते देखा है। क्या हंसाने के लिए यही पवित्र प्राचीन चीज मिली थी। धिक्कार है ऐसे धनअर्जन पर  बॉलीवुड हर पाप की जड़ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने आगे लिखा कि विकिपीडिया पर कपिल शो का प्रोड्यूशर सलमान खान को बताया गया है। अगर यह सच है तो शो में शिखा का मजाक उड़ाना और गंभीर हो जाता है। सच्चा मुसलमान किसी के धर्म का मजाक नहीं उड़ाता। आमिर खान ने भी पीके फिल्म में देवी देवताताओं का मजाक उड़ाया था। इस्लाम का अपमान मुस्लिम देश में बर्दाश्त होता? 


एक अन्य ट्वीट में खान ने लिखा कि यह कपिल शर्मा के शो का स्क्रीन शॉट है, जिसमें हंसाने के लिए चोटी को खड़ी पोजीजन में दिखाया गया है। ब्राह्मणों के लिए चोटी रखना वैदिक धर्म है, पर फिल्म दुनिया में चोटी को हंसाने के रूप उपयोग किया जाता है। नीचता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। इस पर किसी ब्राह्मण ने आपत्ति नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed