फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: "I am BJP Future Force" two-day boot camp to be held in Bhopal on 29-30 March

MP News: "आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स" दो दिवसीय बूट कैंप 29-30 मार्च को भोपाल में आयोजित होगा

Fri, 28 Mar 2025 05:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Mar 2025 05:34 PM IST
सार

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक लाख प्रोफेशनल्स को राजनीति से जोड़ने के विजन के तहत, "आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स" बूट कैंप भाजपा के सदस्यता अभियान का विस्तार है।

विज्ञापन
MP News: "I am BJP Future Force" two-day boot camp to be held in Bhopal on 29-30 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा  गैर-राजनीतिक पेशेवरों को सदस्य बनाने का कार्य कर रही है। इस अभियान के तहत युवा उद्यमियों, इंजीनियरों, डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और बुद्धिजीवियों जैसे विभिन्न पेशेवरों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इस उद्देश्य को लेकर शनिवार से ‘आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ बूट कैंप अभियान  की शुरुआत की शुरुआत हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक लाख प्रोफेशनल्स को राजनीति से जोड़ने के विजन के तहत, "आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स" बूट कैंप भाजपा के सदस्यता अभियान का विस्तार है। अब तक मध्यप्रदेश से 3,000 से अधिक प्रोफेशनल्स भाजपा से जुड़ चुके हैं और यह बूट कैंप इस अभियान को अगले स्तर पर ले जाने का प्रयास है। शर्मा ने बताया कि यह बूट कैंप 29 और 30 मार्च को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में सुबह 9 बजे पंजीकरण के साथ शुरू होगा। इस बूट कैंप का उद्देश्य मध्यप्रदेश के 100 चुनिंदा प्रोफेशनल्स और उद्यमियों को राजनीति और शासन के क्षेत्र में प्रवेश करने का सुनहरा अवसर प्रदान करना है।

विज्ञापन

विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि यह बूट कैंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा प्रोफेशनल्स को शासन प्रक्रिया और नीति निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से एक रणनीतिक पहल है। इसमें प्रशिक्षित करके, मार्गदर्शन और मूल्यांकन के जरिए मध्यप्रदेश भाजपा के नेताओं की अगली पीढ़ी का निर्माण किया जाएगा। यह आयोजन व्यवसायिक प्रतिभाओं को भाजपा की नेतृत्व संरचना से जोड़ने के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन

29 मार्च को होने वाले कार्यक्रम:

  • सुबह 10 बजे: उद्घाटन सत्र, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को भाजपा कार्यालय का विस्तृत भ्रमण कराया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दोपहर 1 से 5 बजे तक: प्रतिभागी विधानसभा का दौरा करेंगे, जहां प्रदेश शासन के शहरी विकास और संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय "लोकतंत्र और सुशासन को मजबूत करने में विधानसभा की भूमिका" विषय पर व्याख्यान देंगे।

  • शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक: प्रतिभागी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान का दौरा करेंगे, जहां पूर्व सांसद और भाजपा के सुशासन प्रमुख विनय सहस्रबुद्धे सुशासन, नीति निर्माण और नए भारत के लिए भाजपा का दृष्टिकोण विषय पर व्याख्यान देंगे।

30 मार्च को होने वाले कार्यक्रम:

  • सुबह 10  बजे: सांसद बांसुरी स्वराज "मोदी जी का नेतृत्व: शासन में युवा सांसदों की भूमिका, नेतृत्व और भारत के भविष्य" विषय पर सत्र को संबोधित करेंगी।

  • सुबह 11 बजे: सभी प्रतिभागी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और सांसद बांसुरी स्वराज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को सुनेंगे।

  • दोपहर 12 बजे: केंद्रीय रेल और सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअल माध्यम से) "शासन में नई क्रांति: मोदी जी के मंत्रिमंडल में युवा प्रोफेशनल का प्रभाव" विषय पर व्याख्यान देंगे।

  • दोपहर 1 बजे: इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ "वकील से राजनेता बनने की यात्रा" विषय पर संवाद सत्र होगा।

  • अपराह्न 3:15 बजे: प्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग "व्यवसाय, नीति और जन सेवा के बीच के अंतर को पाटना" विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।

  • शाम 4:15 बजे: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिर्बान गांगुली (वर्चुअल माध्यम से) "भाजपा के वैचारिक आधार और बौद्धिक विरासत" पर व्याख्यान देंगे।

  • कार्यक्रम का समापन शाम 6 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के संबोधन और प्रमाण पत्र वितरण के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed