फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Hub of power equipment to be built in Mohasa-Babai of Narmadapuram, expansion of Vikram Udyogpuri app

MP News: नर्मदापुरम के मोहासा-बाबई में बनेगा बिजली उपकरणों का हब, विक्रम उद्योगपुरी के विस्तार को मिली मंजूरी

Tue, 29 Jul 2025 09:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Jul 2025 09:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने वाले अहम फैसले लिए गए। मोहासा-बाबई और विक्रम उद्योगपुरी में नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली और चार अहम विधेयकों को मंजूरी दी गई, जिनको अब इसी सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: Hub of power equipment to be built in Mohasa-Babai of Narmadapuram, expansion of Vikram Udyogpuri app
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश को औद्योगिक विकास की दिशा में एक और अहम मंजूरी मिली है। नर्मदापुरम जिले के मोहासा-बाबई क्षेत्र में प्रथम चरण में 1034 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण की अनुमति प्रदान की है। इसमें से 750 एकड़ जमीन को विशेष रूप से विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण क्षेत्र के लिए आरक्षित किया गया है। इस फैसले के तहत निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने कई रियायतें दी हैं। इसमें भूमि आवंटन प्रीमियम दर पर (25% पर), विकास शुल्क 20 समान वार्षिक किश्तों में, 100% स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क की वापसी और पानी की दर मात्र 25 रुपये प्रति किलोलीटर करना शामिल है। सरकार का मानना है कि यह निर्णय हरित ऊर्जा उपकरणों के निर्माण में निवेश बढ़ाएगा, जिससे रोजगार के अवसरों में इजाफा होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  International Tiger Day: CM डॉ. यादव ने वन्यजीव ट्रांस लोकेशन, रेस्क्यू और डॉग स्क्वॉड वाहनों की सौगात दी
विज्ञापन


विक्रम उद्योगपुरी विस्तार को भी मंजूरी
कैबिनेट ने डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन के विस्तार को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत 7 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इन गांवों में भूमि दरों की गणना बाजार मूल्य और 2025-26 की कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर की गई है। इसमें ग्राम नवरवर में 87.82 लाख/हेक्टेयर, मुंजाखेड़ी में 55 लाख/हेक्टेयर, गावड़ी, पिपलोदा द्वारकाधीश, कड़छा, चैनपुरा हंसखेड़ी, माधौपुर में 55 लाख/हेक्टेयर शामिल हैं। इस विस्तार पर आने वाली कुल लागत में 235.60 करोड़ की राशि का वहन राज्य सरकार और एमपीआईडीसी द्वारा 50-50% अनुपात में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश के 10 शहर होंगे इंदौर की तरह साफ, जन्माष्टमी पर होगा राज्य स्तरीय आयोजन

इन विधेयकों को मंजूरी
कैबिनेट में चार विधेयकों को भी मंजूरी दी गई। इनमें जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025, माध्यमस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक, दुकान स्थापना अधिनियम संशोधन विधेयक, कारखाना अधिनियम संशोधन विधेयक पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी विधेयकों को मंजूरी दे दी गई। अब इन विधेयकों को विधानसभा में इसी सत्र में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed