फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: आमिर खान के विज्ञापन पर भड़के नरोत्तम मिश्रा, दी नसीहत- भारतीय रीति-रिवाजों को ध्यान में रखें

Wed, 12 Oct 2022 02:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 12 Oct 2022 02:16 PM IST
सार

अभिनेता आमिर खान ने एक निजी बैंक का विज्ञापन किया है, जिस पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने आमिर खान को नसीहत दी कि भारतीय रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर विज्ञापन करने चाहिए। 

विज्ञापन
MP News Home Minister of MP furious over Aamir Khan's ad, said advertisement should keep Indian customs in min
आमिर खान के विवादित विज्ञापन की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और कियारा आडवानी के एक विज्ञापन पर विवाद हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए विरोध किया है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर आमिर खान विज्ञापन करें। उन्होंने कहा कि आमिर खान का निजी बैंक का विज्ञापन उन्होंने भी देखा है, जो ठीक नहीं है। मिश्रा ने कहा कि आमिर खान के इस तरह के भारतीय परंपरा और रीति-रिवाजों को लेकर विज्ञापन लगातार आ रहे हैं। मैं इसे ठीक नहीं मानता हूं। मिश्रा ने कहा कि तोड़-मरोड़कर अभिनय करने से धर्म विशेष की भावना आहत होती है। किसी भी धर्म की भावना को आहत करने की इजाजत आमिर खान को नहीं है।


 

MP News Home Minister of MP furious over Aamir Khan's ad, said advertisement should keep Indian customs in min
आमिर खान और कियारा आडवाणी विज्ञापन में। - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है विज्ञापन में
निजी बैंक के विज्ञापन में आमिर खान दूल्हा और कियारा आडवाणी दुल्हन बनी है। इसमें दुल्हन दूल्हे  को शादी कर अपने घर ले जाती है। इसे सामाजिक प्रथा के विरुद्ध माना गया है। इस विज्ञापन में आमिर दुल्हन बनी कियारा से कहते हैं कि पहली बार हुआ है कि विदाई हो गई और दुल्हन रोई नहीं। इस पर दुल्हन कहती है कि रोए तो तुम भी नहीं। घर पहुंचने पर दुल्हन की मां दोनों की आरती उतारती है। फिर आमिर कियारा से पूछते है कि पहला कदम कौन रखेगा। इस पर कियारा कहती है कि इस घर में नया कौन है? इसके बाद आमिर घर में प्रवेश करते हुए कहते हैं कि सदियों से जो प्रथा चलती आई है, वही चलती रहती है। ऐसा क्यों?  



 
MP News Home Minister of MP furious over Aamir Khan's ad, said advertisement should keep Indian customs in min
आमिर खान और कियारा आडवाणी एयू बैंक के कार्यक्रम के दौरान। -फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने जताई थी आपत्ति
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी विज्ञापन पर आपत्ति जताई है। विवेक ने एड को शेयर कर लिखा कि मैं यह समझने में असफल रहा कि सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब से जिम्मेदार हो गए हैं। मुझे लगता है कि बैंक को भ्रष्ट बैंकिंग सिस्टम को बदलकर सक्रियता दिखानी चाहिए। ऐसी बकवास करते हैं और फिर कहते हैं हिंदू ट्रोल कर रहे हैं।  

आमिर पहले भी रहे विवादों में
आमिर खान इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। 2016 में धार्मिक असहिष्णुता को लेकर दिए उनके बयान की आलोचना हुई थी। तब आमिर खान ने कहा था कि उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भारत में असुरक्षित महसूस करती है। इसे लेकर ही उनकी कुछ माह पहले रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बहिष्कार की मांग की गई थी। लोगों ने मांग की थी कि वह अपने पिछले बयानों के लिए माफी मांगे या बहिष्कार का सामना करें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed