फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Lok: अलौकिक आनंद की अनुभूति करवाने के लिए तैयार महाकाल लोक, तस्वीरों में देखें यहां की भव्यता

Tue, 11 Oct 2022 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
Mahakal Lok ready to make you feel supernatural bliss in Ujjain See Pictures
रात में कुछ ऐसा दिखेगा महाकाल लोक - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाकाल लोक का उद्घाटन कर दिया। 20 किलोमीटर के सड़क मार्ग को इंदौर नगर निगम की टीम ने दुल्हन की तरह सजाया है। उज्जैन जिला प्रशासन ने एक नई टैग लाइन दी है, जिसमें लिखा है उज्जैन में कम से कम दो दिन गुजारें। यानि अब आप उज्जैन आएंगे तो यहां महाकाल लोक के दर्शन के साथ-साथ पूरे शहर में घूमने के लिए आपको दो दिन का वक्त निकालना होगा।

Mahakal Lok ready to make you feel supernatural bliss in Ujjain See Pictures
श्री महाकाल लोक के नजारे - फोटो : अमर उजाला

दो चरणों में बनाए जा रहे श्री महाकाल लोक के प्रथम चरण में करीब 356 करोड़ रुपये का काम हो चुका है। कुल 855 करोड़ रुपये के काम किए जाना हैं।

Mahakal Lok ready to make you feel supernatural bliss in Ujjain See Pictures
शिव जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

उज्जैन ही एकमात्र ऐसा शहर है, जिसे देश के 12 शहरों में CITIIS प्रोग्राम के तहत फ्रेंच विकास एजेंसी ने फंडिंग के लिए चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakal Lok ready to make you feel supernatural bliss in Ujjain See Pictures
महाकालेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा मध्यप्रदेश और सम्पूर्ण देश के लिए एक महत्वपूर्ण प्रकल्प को साकार किया जा रहा है। महाकाल लोक ऐसे आकर्षक और सुविधाजनक मंदिर परिसर के रूप में सामने आ रहा है, जो आलौकिक आनंद की अनुभूति करवाएगा।

विज्ञापन
Mahakal Lok ready to make you feel supernatural bliss in Ujjain See Pictures
श्री महाकाल लोक में शानदार लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। - फोटो : अमर उजाला

परियोजना की प्लानिंग एवं विकास की योजना, उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा उज्जैन जिला प्रशासन, उज्जैन विकास प्राधिकरण, उज्जैन नगर निगम, महाकाल मंदिर ट्रस्ट और आईपीई ग्लोबल के सहयोग से तैयार की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed