{"_id":"63c6a401cd96b82e20187052","slug":"mp-news-higher-education-minister-s-complaint-with-the-commission-for-distribution-of-money-in-elections-moh-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उच्च शिक्षा मंत्री के चुनाव में पैसे बांटने की आयोग से शिकायत, मोहन यादव ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उच्च शिक्षा मंत्री के चुनाव में पैसे बांटने की आयोग से शिकायत, मोहन यादव ने दी सफाई
Tue, 17 Jan 2023 07:06 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:06 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने आरोपों का खंडन करते कहा कि मैं मंदिर गया था। मंदिर में पूजा करने का फोटो कांग्रेस ने नहीं दिखाया। क्या हिन्दू धर्म में दक्षिणा देना अपराध है? उन्होंने कहा कि तिलक लगाने पर दक्षिणा दी थी। यादव ने कहा कि कांग्रेस हिंदू धर्म की विरोधी है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में 19 नगरीय निकाय के चुनाव के लिए 20 जनवरी को मतदान होना वाला है। इससे पहले पार्टियां लगातार प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। इस बीच उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव पर कांग्रेस ने चुनाव में प्रलोभन देने पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इसको लेकर राज्य निवार्चन आयोग को शिकायत की है। इस पर मंत्री यादव ने अपनी सफाई दी हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने आरोपों का खंडन करते कहा कि मैं मंदिर गया था। मंदिर में पूजा करने का फोटो कांग्रेस ने नहीं दिखाया। क्या हिन्दू धर्म में दक्षिणा देना अपराध है? उन्होंने कहा कि तिलक लगाने पर दक्षिणा दी थी। यादव ने कहा कि कांग्रेस हिंदू धर्म की विरोधी है। इन पर तरस आता है। हतााशा में कांग्रेस गलत रास्ते पर जा रही हैं।
बता दें कांग्रेस ने मंत्री यादव पर धार में चुनाव प्रचार में पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रभारी चुनाव आयोग कार्य जेपी धनोपिया ने मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत की है। इसमें उन्होंने कहा कि लगाया कि यादव ने धार के वार्ड नंबर.24 में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम पाल के साथ चुनाव प्रचार करते हुए जनसंपर्क किया। जिसमें उन्होंने खुलकर मतदाताओं को प्रलोभन दिया। यहां तक कि एक मतदाताओं को प्रलोभन दिया। साथ ही महिला मतदाता को उनके द्वारा नोट दिए गए सरासर प्रलोभन है।
विज्ञापन
पीसीसी मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री प्रचार के दौरान खुलेआम पैसे बांटते हुए सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर फोटो डाल रहे हैं।