फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Helicopter service will start on the lines of Kedarnath, uproar after Governor's address, House adjou

MP News: केदारनाथ की तर्ज पर मप्र में हेलीकॉप्टर सेवा, राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस का हंगामा, सदन स्थगित

Wed, 07 Feb 2024 07:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 Feb 2024 07:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। अभिभाषण के बाद कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल से झूठ बुलवाया गया। इसके बाद विधानसभा की कार्रवाई गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
MP News: Helicopter service will start on the lines of Kedarnath, uproar after Governor's address, House adjou
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अभिभाषण की शुरुआत में कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह ने भारत ही नहीं, पूरे विश्व को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया। इससे पहले राज्यपाल पटेल के विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा कि सरकार श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर इंदौर से उज्जैन एवं ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा जबलपुर से चित्रकूट तथा ग्वालियर से ओरछा एवं पीतांबरा पीठ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रारंभ करेगी। 'मुख्यमंत्री हेली पर्यटन सेवा' योजना के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटकों को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


सीएम एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होगी
अभिभाषण में राज्यपाल ने कहा कि 
प्रदेश में 'मुख्यमंत्री एयर एंबुलेंस' सेवा प्रारंभ की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से गंभीर रूप से बीमार लोगों को एयरलिफ्ट कर बड़े अस्पतालों में भर्ती करने के लिए सर्वसुविधायुक्त एयर एंबुलेंस सेवा प्रदान करने वाला एमपी देश का अग्रणी राज्य बनेगा। 
विज्ञापन


वीर भारत संग्रहालय की स्थापना होगी 
मंगू भाई ने कहा कि चित्रकूट एवं ओरक्षा समेत प्रदेश की सीमाओं में संपूर्ण राम वन गमन पथ के सर्वांगीण विकास के लिए मेरी सरकार ने प्रतिबद्ध होकर कार्य प्रारंभ कर दिया। प्रदेश भर में जहां-जहां भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। भारत की भूमि पर शूरवीरों की एक महान परंपरा रही है। मेरी सरकार ने शूरवीरों के जीवन एवं बलिदान के प्रति आदरांजलि एवं भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्वरूप वीर भारत संग्रहालय की स्थापना का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव रहित चेकपोस्ट स्थापित होंगे 
राज्यपाल ने कहा कि सरकार खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन के रोकथाम के लिए नवीन तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित मानव रहित चेकगेट पूरे प्रदेश में स्थापित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विकसित भारत संकल्प-यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के अंतर्गत 50 लाख से अधिक लोगों को लाभांवित किया गया है। सरकार ने संकल्प पत्र 2023 पर तेज गति से कार्य प्रारंभ कर दिया है। 

ई-पंजीयन के लिए संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर जल्द 
राज्यपाल ने कहा कि सरकार दस्तावेजों के ई-पंजीयन एवं ई स्टांपिंग के लिए संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर लाएगी। इससे चिन्हित दस्तावेजों का घर बैठे पंजीयन किया जा सकेगा और नागरिक स्वयं ई-स्टांप जनरेट कर सकेंगे।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व और निर्णय कौशल की बदौलत केन-बेतवा परियोजना की तरह पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना की स्वीकृति प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।   

पेंशन प्रकरणों के लिए जनसुनवाई सत्र  
राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने पेंशन प्रकरणों और अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर विशेष जन सुनवाई सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं की अंकसूची एवं उपाधियों को डिजी लॉकर में अपलोड करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रदेश में मलखंभ एवं जिम्नास्टिक अकादमी की स्थापना का लक्ष्य है। आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से फ्यूचर जॉब स्किल कोर्सेज में 7000 युवाओं को प्रशिक्षण दिलाए जाने की योजना है।  


कांग्रेस का हंगामा, सरकार पर जनता से धोखे का लगाया आरोप 
राज्यपाल ने 48 पेज के अभिभाषण में 58 बिन्दुओं में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गिनाया गया है। राज्यपाल के अभिषाषण पढ़ने के बीच कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतियां सदन में लहराई और नारेबाजी शुरू कर दी। राज्यपाल अभिभाषण पढ़ने के बाद सदन से चले गए। तभी कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर जनता से धोखे का आरोप लगाया और सदन से बहिर्गमन कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन रामेश्वर शर्मा ने प्रस्तुत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था दी कि राज्यपाल के अभिभाषण के अधिकांश पैराग्राफ पढ़े गए हैं। शेष भी पढ़े गए और सदन पटल पर रखे माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed