फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Hearing in the case of Minister Vijay Shah postponed in the Supreme Court, who had made controversial

MP News: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, कर्नल सोफिया पर की थी विवादित टिप्पणी

Mon, 09 Feb 2026 09:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Feb 2026 09:36 PM IST
सार

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से जुड़े कैबिनेट मंत्री विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। केस सूचीबद्ध न होने के कारण सुनवाई टल गई और अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
MP News: Hearing in the case of Minister Vijay Shah postponed in the Supreme Court, who had made controversial
मंत्री कुंवर विजय शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी से जुड़ा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई। पूरे प्रदेश की निगाहें इस बहुचर्चित मामले पर लगी हुई थीं, लेकिन सुनवाई स्थगित हो गई। जानकारी के अनुसार, शीर्ष कोर्ट में मामला सूचीबद्ध नहीं होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। इससे मंत्री को और कुछ समय मिल गया है। अगली सुनवाई के लिए भी अभी तारीख निर्धारित नहीं हुई है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि वह मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति पर फैसला करे। इस फैसले के लिए सरकार को दो सप्ताह का समय दिया गया था। मामले में एसआईटी पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में मंत्री विजय शाह की दलील सुनने से इंकार कर दिया था। साथ ही, एसआईटी को निर्देश दिए थे कि मंत्री से जुड़े अन्य विवादों की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed